मोहर्रम को लेकर रूट चैकिंग में बदहाल मिली सड़क

मुजफ्फरनगर। जिला प्रशासन अब पूरी तरह से मोहर्रम और कंावड़ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान करने में जुट गया है। कांवड़ मार्ग के साथ ही मोहर्रम के रूट पर व्यवस्था बनाने के लिए अफसर लगातार स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। बुधवार को मोहर्रम की रूट चैकिंग के दौरान किदवईनगर की सड़क पूरी तरह से बदहाल मिलने, सफाई का अभाव देखकर अफसर नाराज हुए। तत्काल ही पालिका ईओ को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये गये।

27 जून से मोहर्रम का महीना शुरू हो रहा है। ऐसे में शिया सोगवार द्वारा करबला में हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 जानशीनों की शहादत को याद किया जाता है। रोजाना इमाम बारगाहों में मजलिसों, खुतबे और तकरीर का दौर चलता है। मोहर्रम के दसवें दिन रोजे आशुरा पर शिया सोगवार बड़े मातमी जुलूस और ताजियाबंदी करते हैं। शहर के सभी इमाम बारगाहों से मातमपुर्सी करते हुए सोगवार एक बड़े जुलूस के रूप में काली नदी पार करबला पर पहुंचते हैं। मोहर्रम के जुलूस और इमाम बारगाहों में मजलिसों के दौर के लिए व्यवस्था बनाने को प्रशासन जुट गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर और सीओ सिटी राजू कुमार साव ने नगरपालिका परिषद् की ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के साथ मोहर्रम रूट का निरीक्षण करते हुए समस्याओं को समझने का प्रयास किया। इस दौरान तलबशाह रोड, किदवईनगर रोड के साथ ही काली नदी करबला का भी दौरा किया गया। यहां किदवईनगर की मुख्य सड़क का हाल काफी बेहाल नजर आया। इस सड़क के पूरी तरह से क्षतिग्रस्त होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ को तत्काल ही मरम्मत के आदेश दिये।

पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि मोर्हरम जुलूस रूट के साथ ही रोजे आशुरा नमाज स्थल और करबला का निरीक्षण किया गया। इस दौरान काली नदी स्थल पर झाड़ियां बढ़ी मिली तथा गन्दगी भी थी। इसको लेकर सीएसएफआई योगेश गोलियान को तत्काल ही सफाई कार्य प्रारम्भ कराने और झाड़ियां कटवाने के लिए टीम के साथ लगाया गया। किदवईनगर सड़क की हालत बेहद खराब मिली, वहां करीब 500 मीटर तक की सड़क क्षतिग्रस्त पाये जाने पर सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर तत्काल ही जेई निर्माण कपिल कुमार को मौके पर बुलाकर निरीक्षण कराकर तत्काल ही सड़क निर्माण के लिए व्ययानुमान बनाकर बोर्ड मीटिंग में प्रस्ताव लाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही तात्कालिक स्तर पर सड़क को गडढा मुक्त करने के लिए भी कहा गया। वहीं नाली और नाले में गन्दगी भरी रहने के दौरान तत्काल ही नाला गैंग को सफाई के लिए लगाया गया है। कृष्णापुरी जैन पैठा के पास दो सीवर मैन हॉल खुले पाये जाने पर उनकी बेरिकेडिंग करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि मोर्हरम से पूर्व ही व्यवस्था बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए सम्बंधित अफसरों की जवाबदेही भी तय की जा रही है। 

इसे भी पढ़ें:  चेयरमैन जहीर बने निकाय अध्यक्ष एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  गर्भवती प्रेमिका को युवक ने उतारा मौत

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  गर्भवती प्रेमिका को युवक ने उतारा मौत के घाटफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  बारिश थमी, लेकिन मुसीबत से घिरा गरीब फरजाना का परिवारइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  गर्भवती प्रेमिका को युवक ने उतारा मौत के घाटलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के अनुसार, उसका वजन सामान्य

Read More »