हाईवे पर हंगामा-एक्टिवा सवार ने कांवड़ की खंडित, बस रोककर धरने पर बैठा चालक

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान अब शिव भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अफसरों ने सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए दिन रात एक कर दिया है। डीएम और एसएसपी से लेकर सभी अधिकारी कर्मचारी फील्ड में हैं, लेकिन इसके बाद भी लगातार हंगामा और प्रदर्शन के साथ ही विवाद सामने आ रहे हैं। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर शनिवार को दो अलग-अलग घटनाओं के चलते हंगामे और तनाव की स्थिति बन गई। एक ओर वहलना कट के पास एक बस चालक ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर सड़क पर ही अपनी बस थाम कर यातायात व्यवस्था जाम कर दी, वहीं दूसरी ओर सिसौना बाइपास पर एक एक्टिवा सवार द्वारा शिव भक्त की कांवड़ खंडित किए जाने से कांवड़िए भड़क उठे और उन्होंने हंगामा करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। दोनों मामलों की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कम्प नजर आया और मौके पर पहुंचकर अफसरों ने समझा-बुझाकर मामले को शांत किया।

कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात पर पाबंदी लगी है। इसी बीच कांवड़ मार्ग पर दिल्ली देहरादून हाईवे की एक साइड सड़क पर शनिवार रात वहलना कट के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बस चालक ने अपनी बस बीच हाईवे पर खड़ी कर दी और खुद भी सड़क पर धरना देकर बैठ गया। इससे हाईवे पर यातायात बाधित हो गया, जिससे अफसरों में हड़कम्प नजर आया। यहां पहुंचे पुलिस अफसरों के समक्ष बस चालक ने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसके सिर पर डंडा मारा, जिससे वो चोटिल हो गया और गुस्से में आकर उसने बस रोक दी। बस चालक ने सिपाही के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और चालक को समझाने की कोशिश की। काफी देर की बातचीत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भी घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है। एसपी ट्रैफिक अतुल कुमार चौबे ने बताया कि बीती रात वहलना कट पर एक बस चालक की वहां तैनात पुलिस कर्मी से बहस हो गई थी, इसी को लेकर बस रोक दी गई थी। टीआई ने मौके पर जाकर विवाद शांत कराया और बस चालक को रवाना कर दिया था। सिपाही द्वारा मारपीट करने के आरोप गलत हैं।

दूसरी ओर थाना छपार क्षेत्र में सिसौना बाइपास के पास भी बीती रात हंगामा हो गया। भारी बारिश के चलते शिवभक्त कांवड़िए अपनी 151 लीटर गंगाजल से भरी कांवड़ को सड़क किनारे रखकर शिविर में विश्राम कर रहे थे, आरोप है कि तभी अचानक एक तेज रफ्तार एक्टिवा सवार वहां पहुंचा और कांवड़ में लात मारकर फरार हो गया। इससे कांवड़ खंडित हो गई। इस घटना से आक्रोशित कांवड़ियों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि ये शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर मेरठ के लिए पैदल यात्रा कर रहे थे। सीओ सदर ने बताया कि मामले में सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर आरोपी की पहचान कराई जा रही है। दोनों घटनाओं के बाद प्रशासन ने हाईवे पर गश्त बढ़ा दी है और पुलिस कर्मियों को सतर्क कर दिया गया है। 

इसे भी पढ़ें:  सात जुलाई को टोडा बिजलीघर का घेराव करेंगे किसान

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-13 विद्यालयों को डीआईओएस ने जारी किया नोटिसजनसंपर्क अभियान के दौरान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »