ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के तबादले की अफवाह, पालिका में चाय पर चली खूब चर्चा

मुजफ्फरनगर। हाल ही में प्रदेश में चले तबादलों के दौर के थमने के बाद बुधवार को नगरपालिका परिषद् की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह का भी तबादला होने की चर्चाओं ने खूब जोर पकड़े रखा। डॉ. प्रज्ञा सिंह को अभी यहां चार्ज संभाले हुए पंाच महीने भी पूरे नहीं हुए हैं, ऐसे में उनके लखनऊ जाने के लिए दिये गये अवकाश प्रार्थना पत्र को लेकर कुछ लोगों ने एक ऐसा भ्रम फैलाया कि टाउनहाल में उनके तबादले का जमकर शोर मचाया गया। कुछ लोगों ने तो इस खबर पर खुशी जताई और मिठाई भी बांट दी गई। हालांकि खुद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने तबादला होने की पुष्टि नहीं की है।

प्रथम श्रेणी की अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह मुजफ्फरनगर आने से पूर्व नगर निगम लखनऊ में कार्यरत थीं। 16 फरवरी को उन्होंने शासन के निर्देश पर मुजफ्फरनगर पालिका की पहली महिला अधिशासी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। 16 जून को उन्हें चार माह का कार्यकाल पूर्ण हुआ है। यहां तबादला होने के बाद उनके करीब 15 दिनों तक अवकाश पर चले जाने के बाद से ही उनके यहां पर आने को लेकर चर्चाओं का दौर बन चला था, लेकिन वो यहां आई और आते ही चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के साथ मिलकर शहर के हित को लेकर अनेक ऐसे कार्य किये, जिनके चलते चार माह के कार्यकाल में ही उनके द्वारा अपने अनेक प्रतिद्वंद्वी खड़े कर लिये गये। इसी को लेकर अक्सर उनके तबादले को लेकर बात चलती रहती हैं, लेकिन बुधवार को तो उनके तबादले का पूरा शोर ही मच गया।

इसे भी पढ़ें:  शाहपुर में भाजपा नेता के प्रतिष्ठान पर जीएसटी का छापा

दरअसल, ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह मूल रूप से आजमगढ़ की निवासी हैं, जबकि वर्तमान में उनके माता पिता लखनऊ में रह रहे हैं। उनके पति पवन कुमार सिंह कानपुर में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वीकेंड पर ईओ डॉ. प्रज्ञा अपनी एक वर्षीय बेटी किट्टू के साथ लखनऊ जाती रही हैं। कांवड यात्रा सिर पर होने के कारण उन्होंने इस सप्ताह भी शनिवार और रविवार के अवकाश के लिए आवेदन किया, क्योंकि कांवड़ यात्रा शुरू होने के बाद उनको अवकाश मिलने में मुश्किल हो सकती थी। उनका यही अवकाश प्रार्थना पत्र किसी तरह से वायरल हुआ और कुछ लोगों ने यह अफवाह फैला दी कि ईओ प्रज्ञा का तबादला हो गया है और वो उसे रुकवाने के लिए अचानक लखनऊ जा रही हैं। यह खबर इतनी तेजी से फैलाई गई कि टाउनहाल में तो ईओ के तबादले का पूरा शोर ही मच गया। कहा तो यह भी जा रहा है कि चाय और मिठाई के बीच कुछ कर्मचारियों और अधिकारियों ने ईओ के तबादले की खबर को लेकर जमकर चर्चा की। यहां तक की कुछ सभासदों ने तो उनके तबादले का पक्का दावा तक कर्मचारियों के सामने कर दिया। इस सम्बंध में ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह का कहना है कि वो खुद ऐसी अफवाह से हैरत में हैं। उनका तबादला होने की खबर पूरी तरह से फैलाई गई, उनके पास भी कुछ सभासदों और अन्य लोगों के फोन आये थे, लेकिन उनका तबादला नहीं हुआ है। वो केवल कांवड़ यात्रा से पूर्व अपने घर जाने के लिए छुट्टी मांग रही थीं। 

इसे भी पढ़ें:  प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सड़क पर उतरी मातृशक्ति

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डीएम और एसएसपी ने कांवड़ियों पर की फूलों की बारिशसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »