शाहपुर में भाजपा नेता के प्रतिष्ठान पर जीएसटी का छापा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में जीएसटी टीम की कार्यवाही लगातार जारी है। कभी मेरठ तो कभी देहरादून की स्पेशल टीमों के अधिकारी यहां पर बड़े बड़े कारोबारियों के यहां पर छापामार कार्यवाही करते हुए सनसनी फैला रहे हैं तो कभी एसआईबी जीएसटी की स्थानीय टीम के अधिकारी कर चोरी के मामले पकड़ रहे हैं। इसमें भाजपा नेताओं पर भी लगातार हो रही कार्यवाही को लेकर लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है। बुधवार की सुबह फिर से एक भाजपा नेता के प्रतिष्ठान पर जीएसटी की टीम ने छापामार कार्यवाही की, कहा जा रहा है कि यहां पर कर चोरी का मामला पकड़ा गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-ई रिक्शा फैक्ट्री में पकड़ी करोड़ों की टैक्स चोरी

एसआईबी जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर सि(ेश चन्द्र दीक्षित ने बताया कि शाहपुर में मुजफ्फरनगर मार्ग पर स्थित कारोबारी नवनीत मित्तल की एजेंसी पर डिप्टी कमिश्नर जीएसटी विवेक कुमार के नेतृत्व में छापा मारा गया। नवनीत मित्तल सिगरेट, सरफ और अन्य वस्तुओं की ट्रेडिंग का कार्य करते है। यहां पर खरीद और बिक्री के आधार पर बिलों और अन्य दस्तावेजों की जांच पड़ताल टीम में शामिल अधिकारियों के द्वारा की गई। यहां पर कुछ कर चोरी का मामला भी सामने आया है। टीम पूरी गहनता के साथ जांच कर रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जायेगा। बताया गया है कि कारोबारी नवनीत मित्तल शाहपुर में भाजपा के मंडल महामंत्री हैं।

इसे भी पढ़ें:  मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए सांसद इकरा हसन ने मोदी सरकार से मांगी ये सौगात
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *