सफाई कर्मचारी महासंघ ने दी हड़ताल की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् के सफाई कर्मचारियों के हितों से जुड़ी 17 मांगों को लेकर पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए सोमवार को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने टाउनहाल स्थित ईओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए उनको ज्ञापन सौंपा। इसमें पूर्व में दिये गये मांग पत्र पर कोई भी निर्णय नहीं लेने और एडीएम प्रशासन को नगर स्वास्थ्य अधिकारी भ्रमित करने के लिए गलत सूचना प्रेषित करने पर रोष जताते हुए महासंघ ने पालिका में सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल कराये जाने की चेतावनी भी दी है।

सफाई कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष चमन लाल ढिंगान के नेतृत्व में सोमवार को सफाई कर्मी और वाल्मीकि समाज के लोग टाउनहाल स्थित ईओ कार्यालय पर पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन कर्मचारियों के हितों को लेकर संवेदनशील नहीं है। चमन लाल ने ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि पूर्व में उनके संगठन की ओर से ही सफाई कर्मचारियों के हितों को लेकर 17 सूत्री मांग पत्र 15 मई को सौंपा गया था। इसके बाद एडीएम प्रशासन को भी एक मांग पत्र दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  बहन की सास की अंत्येष्टि में आ रहे दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत पर कोहराम

इस पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल द्वारा भेजे गये जवाब से महासंघ संतुष्ट नहीं है। इसके लिए 26 मई को पुनः पत्र दिया गया। महासंघ की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि 9 जून तक उक्त सभी 17 मांगों को लेकर पालिका प्रशासन वार्ता नहीं करता है तो इसके बाद विवश होकर महासंघ पालिका में सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल और प्रदर्शन आदि निर्णय लेने के लिए बाध्य होगा। इस दौरान मुख्य रूप से चमनलाल ढिंगान, सागर वाल्मीकि, देवी प्रसाद, सूरज कुमार, प्रवीण मचल, पालेराम, बिल्लू, नंद किशोर, सफाई नायक दीपक, दिलनवाज, काजल सौदाई, राकेश ढिंगान, रजनीश, वेदू भगत, दीपक झा, कुमार गौरव, रमेश वेद, राहुल कुमार, राजेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें:  इंडियन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत पर हंगामा

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में कैपेसिटी बिल्डिंग

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »