एसबीआई बैंक जनपद में महिलाओं को देगा रोजगारः देबाशीष मित्रा

मुजफ्फरनगर। जनपद भर में महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को लगातार जन्म दिया जा रहा हैं, समूह के रूप में महिलाओं को मिलने वाली योजना भी महिलाओं को मिलने वाली लाभाकारी योजनाओं में से एक हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधीकारी संदीप भागिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद भर में महिलाओं को सशक्त और आत्म निर्भर बनाने के लिहाज से एसबीआई बैंक द्वारा जनपद भर में कुल 118 समूह को चैक देकर महिलाओं को विभिन्न रोजगार करने एवं आत्म निर्भर बनाने के लिए चौक वितरित किये गये हैं। उन्होने बताया कि महिलाओं द्वारा समूह से जुड़कर विभिन्न प्रकार के रोजगार किये जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कूड़े से बिजली बनाने के सपने को लगे पंख, एक सप्ताह में लगने लगेंगी मशीन

भारतीय स्टेट बैंक के तृतीया महाप्रबंधक देबाशीष मित्रा नें बताया कि हमारी सरकार की यही मंशा है कि किसी तरह हम महिला को शक्ति दें और फाइनेंशियल इंडिपेंडेंस कैसे दें, उसी क्रम में 118 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लोन के चेक वितरित किए गए हैं, क्योंकि आज अगर वह कमाएगे तो उनका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा उनकी आय बढ़ेगी। और वह अपने परिवार को रिस्पांसिबिलिटी दे सकेंगे। यदि समय सहायता समूह की दे दिया अपने क्षेत्र में कुछ नया करेंगे और अच्छा करेंगे तो हमारा बैंक उन्हें वित्तीय सहायता देगा। सीडीओ संदीप भागिया नें बताया कि महिलाएं समूह से जुडने के बाद दूध की डेयरी, सिलाई, कढाई, बुनाई के अलावा भी रोजगार कर आजीविका चलाई जा सकती हैं। उन्होने बताया कि जनपद भर के तहसील व ब्लॉक सहित जानसठ को 18, मोरना को 28, सदर को 30, बुढ़ाना को 03, शाहपुर को 12, बघरा को 09 पुरकाजी को 07चरथावल को 08 एवं खतौली को से 03 समूह दीदीयों को क्रेडिट से लिंकिग किया गया हैं। जनपद भर में महिलाओं को सरकारी योजनाओं से लाभांवित करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने एसबीआई टीम का धन्यवाद किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-स्वास्थ्य विभाग को मिले 9 सहायक शोध अधिकारी

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  आर्यपुरी में देवताओं को खंड़ित करने से सनसनी, पुलिस ने आरोपी दबोचाप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़

Read More »