MUZAFFARNAGAR-सपा विधायक पंकज मलिक पर गुपचुप मुकदमा दर्ज, राकेश शर्मा को भी लपेटा

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के विधायक पंकज मलिक के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा के खिलाफ गंभीर आरोप में पुलिस ने जिले के एक थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। उसकी विवेचना भी शुरू कर दी गई और मजे की बात यह है कि इसकी किसी को कानों कान खबर तक भी नहीं लगी। सपा विधायक और नेता पर यह मुकदमा थाने के ही एक उप निरीक्षक की जुबानी सूचना पर दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस गुपचुप तरीके से जांच और कागजी कार्यवाही में जुटी हुई है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ विधायक पंकज मलिक

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ विधायक पंकज मलिक

समाजवादी पार्टी के चरथावल विधानसभा क्षेत्र से विधायक पंकज मलिक के पिता पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव हैं। वो वर्तमान में मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन में सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। उनके विधायक पुत्र पंकज मलिक भी उनके चुनाव प्रचार में जुटे हैं। हरेन्द्र मलिक का मुकाबला इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री डाॅ. संजीव बालियान से ही माना जा रहा है।

ऐसे में दोनों प्रतिद्वंद्वियों के बीच जुबानी जंग तो खूब चल ही रही है, अब सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक के विधायक पुत्र पंकज मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने की खबर है। हालांकि अभी इसकी किसी को कानों कान भनक नहीं लगी और जिले के एक थाने में पंकज मलिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो जाने के साथ ही जांच भी शुरू कर दी गई है। विधायक पंकज मलिक के साथ पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा को भी इस मुकदमे में लपेटा गया है। थाने के दरोगा ने जुबानी शिकायत करते हुए यह एफआईआर दर्ज कराई है। इसके लिए कोई तहरीर नहीं दी गयी है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-लक्ष्य से भटकने पर एआरटीओ प्रवर्तन के वेतन पर रोक

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा

बता दें कि राकेश शर्मा का पिछले दिनों एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ युवा ब्राह्मण नेता बिट्टू शर्मा की सड़क हादसे में मौत के कारण एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर विवाद हो गया था। हालांकि एसएसपी ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाकर इस विवाद को सुलझा लिया था, लेकन अब राकेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के कारण इस विवाद को लेकर भी शक जाहिर किया जा रहा है। राकेश शर्मा शहर विधानसभा से बसपा के टिकट पर और उनकी पत्नी नगरपालिका चेयरमैन पद के लिए सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं। विधायक पंकज मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने को लेकर जब उनके पिता पूर्व सांसद हरेन्द्र मलिक से नयन जागृति संवाददाता ने मालूमात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि उनको ऐसे किसी मुकदमे की जानकारी नहीं है, अगर एफआईआर दर्ज हुई है तो वो अपने अधिवक्ता के सहारे इसके बारे में जानकारी जुटाने का काम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  कानपुर गंगा बैराज पुलिस रौंदने मामला: 2 बीटेक छात्र गिरफ्तार, शराब पीकर कार दौड़ाने का कबूलनामा

Also Read This

सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

नोएडा- वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। फेज 2 में कर्मचारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया। फरीदाबाद, पलवल में भी कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नोएडा के सेक्टर 58 की कंपनी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, ‘नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है। प्रदेश ने

Read More »

शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की घोषणा के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, कार्यकर्ताओं में रोष, घर पर रहा पुलिस का पहरा मुजफ्फरनगर। किसान-मजदूर संगठनों की गतिविधियों के बीच प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली, जब एक प्रमुख किसान नेता को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद संगठन ने अपनी मांगों को लेकर नया कदम उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम को अंबा विहार स्थित उनके आवास पर खालापार थाना पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई

Read More »

भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहा

सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के आवास पर हुआ स्वागत मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के जनपद आगमन पर सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज का युवा रोजगार के अभाव में दिशाहीन होता जा रहा है, और सरकार उसे असली मुद्दों से भटकाकर रील बनाने व दिखाने में उलझाए हुए हैं,युवाओं को रियल

Read More »

पतंगबाजी के विवाद में हिंसक संर्घष, दो युवक गंभीर रूप से घायल

सूजडू में छत पर कहासुनी के बाद घर में बंद कर की गई बेरहमी से पिटाई, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मुजफ्फरनगर। छत पर पतंग उड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दो युवकों को कथित तौर पर घर में बंद कर पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे और रिश्तेदार के साथ छत पर पतंग उड़ा रहे थे। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर हमलावर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों युवकों को गंभीर रूप से चोटिल किया गया

Read More »

वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर आग और पथराव — नोएडा में भड़का गुस्सा

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़क पर उतर आए और देखते ही देखते विरोध ने ऐसा रूप ले लिया कि शहर के कई हिस्सों में यातायात ठप पड़ गया। पिछले तीन से चार दिनों से चल रहा यह आंदोलन सोमवार को सबसे ज्यादा उग्र दिखा। नोएडा फेज-2 में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं, कुछ वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस के मुताबिक हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मुख्य मांगें साफ हैं — मासिक वेतन 13 हजार रुपये से बढ़ाकर

Read More »

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  जयंती पर मंत्री कपिल देव ने कमलेश कुमार को किया यादजनसंपर्क

Read More »