ठाकरे की जयंती धूमधाम से मनाएंगे शिव सैनिक, नेता जी को भी करेंगे याद: ललित मोहन

मुजफ्फरनगर। शिवसेना 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 128 वीं व हिन्दू ह्रदय सम्राट बाळासाहेब ठाकरे की 99 वीं जयंती पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी जनपदो में धूमधाम से मनाई जाएगी, शिवसेना वेस्ट यूपी प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि कल 23 जनवरी का दिन देशवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन है।

इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर चालक ने दिखाई दबंगई, बाइक में बार-बार टक्कर मारकर दी धमकी, गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि इसी दिन दो महान आत्माओं का धरती पर अवतरण हुआ था जिसमे एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जिन्होंने आजीवन देश की आजादी के लिए आईएएस की पढ़ाई छोड़कर व पद का परित्याग कर आजाद हिंद फौज का गठन किया व अंग्रेजों से लोहा लेते हुए देशवासियो को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाई उनका यह बलिदान देशवासी जीवन भर नहीं भूला सकते, और दूसरी महान आत्मा स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे थे जिन्होंने जीवन भर हिंदुत्व की मजबूती व हिंदुओं के मान सम्मान के लिए कट्टरपंथी ताकतों का मुकाबला किया और हिंदुओं के गौरव को बरकरार रखा, इन्हीं दो दोनों महान आत्माओं की जयंती को शिवसेना और क्रांति सेना द्वारा पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा उन्होंने सभी जिला प्रमुखों को अपने-अपने जनपदों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए.

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शिव भक्त कांवड़ियों पर डीएम ने बरसाये फूल

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  ट्रैक्टर चालक ने दिखाई दबंगई, बाइक

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »