MUZAFFARNAGAR-फौजी और शिक्षक को चोर समझ पीटा, गांव में बवाल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के ग्रामीण इलाकों में पिछले कुछ दिनों से रहस्यमयी ड्रोन की उड़ानें और अजनबी चेहरों की मौजूदगी को लेकर तरह-तरह की अफवाहों ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। संदिग्ध की आहट की अफवाहों ने गांवों में खौफ का माहौल बना दिया है। इसी डर के साये में चरथावल थाना क्षेत्र के बलवाखेड़ी गांव में शुक्रवार रात भीड़ ने दो युवकों को चोर समझकर पीट दिया। बाद में पता चला कि वे दोनों गांव के ही एक फौजी और शिक्षक हैं, जो नशे की हालत में गलती से किसी और के दरवाजे तक पहुंच गए थे। घटना के बाद गांव में तनाव गहरा गया, थाने पर दोनों ही पक्षों के लोगों का धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया और पुलिस दोनों पक्षों के दबाव में उलझ गई।

जिले में रहस्यमयी ड्रोन और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की अफवाहों ने एक बार फिर हालात में भय स्थापित करने का काम किया है। चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम बलवाखेड़ी में शुक्रवार देर रात अफवाहों के चलते आधी रात संदिग्ध हलचल करते दो लोगों को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया और फिर जमकर पीटा। बाद में जब मामला खुला, तो पता चला कि दोनों युवक दूसरे गांव के निवासी हैं, जो नशे की हालत में रास्ता भटक कर वहां पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों युवकों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया, जांच में पता चला कि इनमें एक फौजी है तो दूसरा शिक्षक है। सूत्रों के अनुसार गांव में यह अफरातफरी तब मची जब देर रात नशे में धुत्त दोनों संदिग्ध युवकों ने गलती से एक मकान का दरवाजा खटखटा दिया। सतर्क ग्रामीणों ने बिना देर किए उन्हें दबोच लिया और पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। सूचना मिलते ही चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई। रात भर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ की।

शनिवार की सुबह इस मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष बना नजर आया और काफी संख्या में लोग थाने पहुंच गये थे। बलवाखेड़ी के ग्रामीणों ने चरथावल पुलिस को थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि पुलिस मामले को दबा रही है और संदिग्ध चोरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही। कार्रवाई की मांग को लेकर गांव के दर्जनों लोग थाने पर धरने पर बैठ गए। उधर, पिटाई का शिकार हुए युवकों के परिजनों ने भी थाने पहुंचकर ग्रामीणों पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाये और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर थाने में तहरीर देकर प्रदर्शन किया। बताया गया कि दोनों संदिग्ध लोगों को ज्यादा चोट आई हुई है। ऐसे में पुलिस प्रशासन दोतरफा दबाव में आ गया है।

इसे भी पढ़ें:  पहले न मौजे थे, न किताबें, अब स्मार्ट हो रहे सरकारी स्कूलः सोमेन्द्र तोमर

ग्राम प्रधान पति अशोक पुंडीर ने बताया कि शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे दो लोग गांव में संदिग्ध रूप से घूमते हुए पकड़े गये। एक बंद मकान पर उनके द्वारा टॉर्च मारकर छानबीन करने के आरोप भी गांव वालों ने पुलिस के समक्ष लगाये हैं। उनको ग्रामीणों ने पकड़कर पीट दिया। दोनों ही पक्ष दलित समाज से हैं। दोनों ने थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। सामाजिक स्तर पर समझौता कराने का प्रयास किया गया। अपील की कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, न कि कानून हाथ में लें। चरथावल एसएचओ जसवीर सिंह ने बताया कि दोनों युवक शराब के नशे में थे और गलती से किसी अन्य घर का दरवाजा खटखटा दिया था। ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर पीटा। पूछताछ में पुष्टि हुई कि दोनों आरोपी गांव सोहजनी जाटान के निवासी हैं। वो नशे की अवस्था में रास्ता भटककर गांव बलवाखेड़ी में पहुंच गये थे। किसी प्रकार की चोरी या आपराधिक गतिविधि सामने नहीं आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में थे और थाने पर दोनों पक्षों के लोगों का धरना व प्रदर्शन का दौर जारी बना हुआ था। 

इसे भी पढ़ें:  राज मिस्त्रीयों को बताई ड्यूरागार्ड सीमेंट की खासियत

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर:डंपर हादसा मामले में थाना प्रभारी और सिपाही सस्पेंडउनका कहना है कि पिछले कुछ वर्षों

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  बिजनौर:डंपर हादसा मामले में थाना प्रभारी और सिपाही सस्पेंडग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद

Read More »