2027 में मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प साथ सपाईयों ने मनाया अखिलेश का जन्मदिन

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत के संचालन में आयोजित विचार गोष्ठी में केक काट कर व लडडू बांटकर एवं रक्तदान शिविर में रक्तदान करके मनाया गया।

सपा राष्ट्रीय महासचिव व सांसद हरेंद्र सिंह मलिक जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने विचार गोष्ठी में कहा कि अखिलेश यादव द्वारा किसानों मजदूरों युवाओं महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष व आवाज बनकर देश में बड़ी लोकप्रियता हासिल की गई है। उन्होंने सभी से 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेते हुए जन्मदिन की सौगात देने का आह्वान किया।

पूर्व सांसद कादिर राणा, राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव व राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने कहा कि जननायक पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार के दौरान जनहित की योजनाओं से सर्वसमाज का कल्याण किया गया। 2027 में अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प जन्मदिन पर लेते हुए उनका संदेश पहुंचाना है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट, लियाकत अली ने अपने संबोधन में कहा कि पीडीए व संविधान की मजबूत आवाज बनकर जिस प्रकार सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा में प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी की उपलब्धि हासिल की उसी तरह विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के साथ समाजवादी पार्टी सरकार बनाकर जन्मदिन का बड़ा उपहार देना होगा।

इसे भी पढ़ें:  टूटे सपने लेकर अमेरिका से मुजफ्फरनगर वापस लौटे दो युवक

कार्यक्रम को सपा प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, प्रदेश सचिव विनय पाल सिंह, प्रदेश सचिव ठाकुर सुखपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र बॉबी त्यागी, पूर्व मंत्री महेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काजमी,जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, पूर्व जिला महासचिव अब्दुल्ला राणा,पूर्व जिला महासचिव मेराजुद्दीन तेवड़ा सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना नजर पूर्व महानगर अध्यक्ष वसी अंसारी एडवोकेट सपा नेता कुशल पाल त्यागी, विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी,पंडित सत्यदेव शर्मा इमरोज पायलट सादिक चौहान जिलाध्यक्ष समाजवादी यूवजन सभा कपिल मलिक जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सतीश गुर्जर जिलाध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी टीटू पाल रमन जिलाध्यक्ष सपा यूथ बिग्रेड राशिद मलिक ने संबोधित कर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनके संदेश को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

इसे भी पढ़ें:  दक्षिणी कृष्णापुरी से बस्ती में आई हाईटेंशन विद्युत लाइन हटेगी

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए रक्तदान शिविर में सपा यूवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक,जिला उपाध्यक्ष सपा आमिर कासिम एडवोकेट,यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,युवा सपा नेता सलमान त्यागी, सालिम चौधरी, राकिब चौधरी,अर्जुन राणा प्रधान, मुरसलीन चौधरी,विपिन सहरावत,कादिर,प्रियांशु सैनी, रजत शर्मा, मोहित शर्मा,फैसल राणा एडवोकेट,अनुज कुमार गुर्जर आदि ने रक्तदान किया।

इसे भी पढ़ें:  RAJYASABHA ELECTION-‘भारत रत्न’ के सम्मान में जयंत के नवरत्नों ने डाला वोट, ये दिया संदेश....

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पवार पूर्व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, सपा नेता असद पाशा, श्याम सुंदर सपा सोशल मीडिया इंचार्ज नावेद रंगरेज महानगर अध्यक्ष महिला सभा हिमानी सिंह सपा सभासद अन्नू कुरैशी सभासद शहजाद अहमद चीकू सभासद हसीब राणा, सभासद सुंदर सिंह,सभासद नदीम खान, रमेश चंद शर्मा, चौधरी यशपाल सिंह,सर्वेंद्र राठी प्रधान,चौधरी अजय कुमार,पंकज सैनी,नेपाल सिंह एडवोकेट, बालेंद्र मौर्य, तरुण सौदे एडवोकेट,अभिषेक गोयल एडवोकेट,हाजी वसीम सिद्दीकी,सैयद मोहम्मद मेहंदी, शहजाद राणा, राशिद जैदी, सलमान त्यागी,सलीम अंसारी, सुमित पवार बारी,वसीम राणा जोला,संजीव आर्य, दुर्गेश पाल रवि कुमार रणवीर गुर्जर सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  दारुल उलूम ने एक बार फिर से संस्था में महिलाओं के

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »