MUZAFFARNAGAR-शनिवार को विकास परखने आ रहे विशेष सचिव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जिलों में विभिन्न योजनाओं में कराये गये विकास कार्यों को राज्य मुख्यालय के शीर्ष अधिकारियों के सहारे धरातल पर परखने के लिए एक बार फिर से कवायद की है। इसमें जिले में नामित किये गये नोडल अधिकारियों ने दौरे शुरू कर दिये हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में नोडल अफसर बनाये गये विशेष सचिव शनिवार को अपने दो दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम पर आ रहे हैं। इसके लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में सभी विभागों ने अपनी अपनी तैयारियों को शुरू कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2 का खिताब सिल्वरटन टाइगर्स के नाम, अंबा वारियर्स उप विजेता

गुरूवार को जिले के प्रशासनिक अफसरों से लेकर विभागीय अधिकारियों के कार्यालयों तक एक भारी हलचल मची नजर आई। सरकारी योजनाओें की अचानक सुध लेने के लिए अधिकारी व्यस्त नजर आये। बताया गया कि विकास परियोजनाओं को धरातल पर परखने के साथ ही उनका भौतिक सत्यापन और समीक्षा करने के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा मुजफ्फरनगर में नागरिक सुरक्षा एवं राजनीतिक पेंशन विभाग के विशेष सचिव मनोज कुमार राय को नोडल अधिकारी नामित किया है। एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव के स्तर से जनपदों में बड़ी योजनाओं में हुए कामकाज को देखने के लिए जनपदों में वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को नोडल बनाया है। यहां पर विशेष सचिव मनोज कुमार राय 24 और 25 मई को भ्रमण पर आ रहे हैं। उनके द्वारा जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर नल, गौ आश्रय स्थल और 50 करोड़ रुपये से अधिक लागत की दो परियोजनाओं का भौतिक सत्यापन किया जायेगा। इसके लिए सभी विभागों को तैयारी करने के निर्देश दिये गये हैं। बता दें कि पहले जनपद में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी को नोडल बनाया गया था, लेकिन विशेष परिस्थितियों के कारण उनको बदला गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क हादसों में किसान और बाइक एजेंसी कर्मचारी की मौत

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर अतिथि देवो भवः परम्परा का सर्वाेत्तम उदाहरणः कपिल देवगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य

Read More »