प्रधान के घर जल रही थी चोरी की बिजली, तहसील से रिकवरी लेकर पहुंची टीम को कर दिया ऐसा कांड

मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के गांव बसीकलां में बैंक का लोन नहीं चुकाने के कारण आई रिकवरी की तामील कराने के लिए प्रधानपति के घर पहुंची तहसील कर्मियों की टीम को बंधक बनाकर पिटाई कर दी गई। इस दौरान प्रधानपति के घर पर बिजली चोरी भी पकड़ी गई, तो हंगामा खड़ा हो गया। सूचना मिलने पर तहसीलदार और पुलिस फोर्स गांव में पहुंचा, जहां मामले को लेकर तनाव व्याप्त नजर आया। बाद में तहसील कर्मियों की शिकायत पर प्रधानपति और उसके भाइयों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं बिजली चोरी के मामले में भी कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ मे

शाहपुर क्षेत्र के गांव बसीकलां की प्रधान नाजिया परवीन के प्रति सहाबु प्रधान के द्वारा बैंक से लिया गया लोन नहीं चुकाने पर बैंक द्वारा वसूली के लिए रिकवरी जारी कर दी। इस रिकवरी की तामील कराने के लिए शुक्रवार की सुबह तहसील कर्मियों की टीम बसीकलां स्थित ग्राम प्रधान के घर जा पहुंची और रिकवरी नोटिस चस्पा करने लगी। इसी को लेकर तहसील कर्मियों और ग्राम प्रधान पति के बीच कहासुनी हुई तो प्रधान पति के भाई और अन्य रिश्तेदार भी आ गये। आरोप है कि तहसील कर्मियों को घर में ही बंधक बनाकर सभी ने मिलकर हमला कर दिया और कर्मचारी घायल हो गये। ग्रामीणों ने उनको छुड़ाया। इस गंभीर घटना की जानकारी कर्मचारियों ने तहसीलदार और एसडीएम को दी तो हलचल मच गई।

इसे भी पढ़ें:  डीएम मिलाते रहे फोन, स्वीच ऑफ कर गायब हो गये अफसर

तहसील कर्मियों की टीम को बंधक बनाकर पीटने की सूचना पर तहसीलदार बुढ़ाना और पुलिस अफसर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान बसीकलां नाजिया परवनी के पति सहाबु पर केनरा बैंक और एसबीआई का 36 लाख 40 हजार 363 रुपये का लोन बकाया है। बैंक से जारी रिकवरी नोटिस की तामील कराने के लिए तहसील से सात-आठ कर्मचारियों की टीम बसीकलां प्रधान पति के घर पहुंची थी। आरोप है कि वहां पूरी टीम को बंधक बना लिया गया और पिटाई की गई। इसके साथ ही ग्राम प्रधान पति के घर चोरी से बिजली चलाने के आरोप भी कर्मचारियों ने लगाये। इसके बाद बिजली घर से जेई भी टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। एसडीएम ने बताया कि मामले में तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गयी है। वहीं शाहपुर थाना प्रभारी सुनील कसाना ने बताया कि बसीकलां के ग्राम प्रधान पति सहाबु और उसके भाइयों के खिलाफ तहसील कर्मियों ने बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप है। मामले में आई तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें:  27 साल बाद ठेकेदार ने जीती पालिका के खिलाफ लड़ाई

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  जैन समाज ने सांसद हरेंद्र मलिक को दिया मांग पत्रगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »