सशक्त युवा-महिलाएं मजबूत राष्ट्र की पहचानः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को चंदौसी में वैश्य समाज के द्वारा आयोजित मैराथन का शुभारंभ करते हुए इस दौड़ के सहारे समाज को राष्ट्रहित के प्रति एकजुट होने का संदेश दिया।


जनपद संभल के चंदौसी नगर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा आयोजित चंदौसी इंटर कॉलेज कैंथल गेट से संजीवनी पैलेस रोडवेज तक सशक्त युवा, सशक्त महिला मैराथन दौड़ में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने धार्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम के साथ मिलकर इस मैराथन दौड़ का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इससे पूर्व कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री कपिल देव ने कहा कि जिस समाज के युवा और महिलाएं सशक्त होते हैं, वही राष्ट्र सशक्त होता है।

ऐसे आयोजनों से न केवल स्वास्थ्य के प्रति चेतना बढ़ती है, बल्कि सामाजिक एकता, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के उत्साह को भी नई दिशा मिलती है।ष् अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों का इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद। इस अवसर धार्मिक गुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम, विधायक डॉ. नीरज बोरा, महेश चन्द्र गुप्ता, जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पेन्सिया, एसपी के के विश्नोई, ब्लाक प्रमुख चंदौसी डॉ. सुगंधा, बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्राओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता करते हुए इस आयोजन को गौरवशाली बनाने में योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें:  आईएमए ने किया रिसेंट एडवांसेज इन एंजियोप्लास्टी पर सीएमई का आयोजन

.

इसके उपरांत मंत्री कपिल देव ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ जनपद संभल के चंदौसी मे स्थित मुखर्जी चौक पर एकात्म राष्ट्रवाद के प्रणेता स्व. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि डा. मुखर्जी ने जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रहित और राष्ट्रवाद को भारतीय राजनीति के केंद्र में स्थापित किया। जम्मू-कश्मीर को अखंड भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए उन्होंने अपने प्राणों का सर्वाेच्च बलिदान दिया। उनका त्याग, तप और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणा-स्रोत बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  सुसाइड स्पॉट से पिकनिक स्पॉट बनेगी मोती झील

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  रामलला को गर्मी से बचाने के लिए लगाया गया कूलर, भोग में दिए जा रहे मौसमी फल, रबड़ी और दहीसपा सांसद के

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »