छायाकार पत्रकार नीरज त्यागी का आकस्मिक निधन

मुजफ्फरनगर। जनपद के वरिष्ठ छायाकार पत्रकार नीरज त्यागी का बुधवार सुबह अपने गांव गादला आवास पर आकस्मिक निधन हो जाने से मीडिया जगत में शोक छा गया। गमगीन माहौल में उनका गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जनपद के कई समाचार पत्रों में छायाकार पत्रकार के रूप में अपनी सेवा प्रदान करने वाले नीरज त्यागी मूल रूप से भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला के निवासी थे। वो काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। इस कारण वो ज्यादातर अब परिवार के बीच ही रह रहे थे। मृत व्यवहार के कारण नीरज त्यागी कुछ ही देर में किसी को भी प्रभावित करने की अदभुत कला के माहिर थे।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी एक लाख 24 हजार वोटों से आगे, स्मृति 50 हजार से पीछे

परिजनों ने बताया कि उन्होंने अचानक ही दर्द की शिकायत की और सवेरे करीब पांच बजे घर पर ही उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार में कोहराम है और ग्रामीणों के साथ ही पत्रकारिता जगत में कार्यरत उनके साथियों ने भी गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। गांव के ही श्मशान घाट में नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े पुत्र आर्यन ने चिता को मुखाग्नि दी। दैनिक नयन जागृति परिवार नीरज त्यागी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। प्रभु से प्रार्थना है कि परिवार को शक्ति और दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। 

इसे भी पढ़ें:  पेड़ पर लटका मिला भाकियू नेत्री सोहनबीरी के ड्राईवर का शव

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  पेड़ पर लटका मिला भाकियू नेत्री सोहनबीरी के ड्राईवर का शवसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »