ACHCHI PEHAL-कूड़ा घर की निगरानी को सीसीटीवी बन गया सफाई कर्मी

मुजफ्फरनगर। अगर मन से ठान लिया जाये तो विपरीत परिस्थितयों को भी अनुकूल बनाकर परिणाम पाया जा सकता है, ऐसा ही कुछ नजारा आज शहर के जिला अस्पताल के पास स्थित नगरपालिका के एक कूड़ा डलावघर का है, कई साल से कूड़ा घर बन्द कराने की मांग उठाई जा रही थी, इसके लिए कई पहल हुई, प्रशासन जुटा, चेयरपर्सन भी प्रयासों में लगी और जिला अस्पताल के अधिकारी भी लोगों को जोड़ने के लिए सड़कों पर उतरे, लेकिन लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद भी नतीजा वही ढाक के तीन पात रहा, लेकिन पालिका की पहली महिला अधिशासी अधिकारी प्रज्ञा सिंह ने अपने करीब 11 दिन के कार्यकाल में ही सूरत ए हाल बदलने का काम कर दिखाया। उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण आज जिला अस्पताल का कूड़ा डलाव घर लोगों को स्वच्छता के प्रति एक कदम आगे बढ़ाकर अपने शहर को सुन्दर बनाने का संदेश देकर इस मुहिम में सकारात्मक सोच के साथ भागीदारी के लिए प्रेरित कर रहा है। भले ही इसके लिए पालिका के सफाई कर्मियों को खुद सीसीटीवी बनकर डलाव घर को स्वच्छ रखने के लिए 24 घंटे निगरानी करनी पड़ रही हो। सर्द रात में सफाई कर्मी ने रात के अंधेरे में कूड़ा करकट रोकने के लिए यहां पर डेरा जमा लिया है और बोरिया बिस्तर लेकर पहरेदारी की जा रही है।

शहर में स्वच्छता के पैमाने पर कई चुनौतियों का सामना नागरिकों के साथ ही नगरपालिका परिषद् को भी करना पड़ रहा है। यही कारण है कि अभी तक भी स्वच्छता सर्वेक्षण में मुजफ्फरनगर शहर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर पाया है, जबकि इस शहर को स्वच्छता रैकिंग में ऊपर लाने के लिए खुद यहां नगर विकास मंत्री को भी अलख जगाने के लिए आना पड़ा। शहर को कूड़ा करकट और गन्दगी की समस्या से निजात दिलाने के लिए कागजी तौर पर कई बार फुल पु्रफ प्लान भी बनाये गये, लेकिन यह केवल कागजी ही साबित हुए। शहर को स्वच्छ बनाने की पालिका प्रशासन की मुहिम में न तो तकनीकी उपयोग काम आ सके और न ही पालिका की मैन पाॅवर ने कोई कारनामा कर दिखाया। बल्कि जितने साधन और संसाधन पालिका ने स्वच्छता के पैमाने पर निखरने के लिए जुटाये या चलाये, उतना ही नम्बर घटते चले गये। इसमें सबसे बड़ी चुनौती कूड़ा निस्तारण की है। इसके लिए पालिका की मौजूदा अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन का बड़ा निर्णय लिया और 55 वार्डों में दिल्ली की कंपनी को काम पर लगाया है, हालांकि उसको लेकर भी विवाद खड़ा कर दिया गया, लेकिन काम जारी है। इसमें दूसरी चुनौती मुख्य मार्गों पर बने कूड़ा डलाव घर भी हैं। इनके कारण शहर से गुजरने वाला हर व्यक्ति यहां की गन्दगी से रूबरू होता रहा है।

करीब 11 दिन पहले पालिका की पहली महिला ईओ के रूप में कार्यभर ग्रहण करने वाली प्रज्ञा सिंह के साथ भी ऐसा ही कुछ अनुभव पेश आया। वो शहर में निकली तो कई मुख्य सड़कों पर बने कूड़ा डलावघरों से निकला कूड़ा सड़कों तक फैला रहा। इसमें जिला अस्पताल रुड़की रोड और सिटी सैंटर के सामने मेरठ रोड के कूड़ा डलाव घरों की हालत सबसे ज्यादा दयनीत बनी रहती थी। इसको लेकर करीब एक सप्ताह पूर्व ईओ प्रज्ञा सिंह ने मुख्य मार्गों के कूड़ा डलाव घरों को बंद कराने का निर्णय लिया और तेजी से इस पर काम शुरू कराया गया। इसमें सबसे पहले जिला अस्पताल के डलावघर पर काम हुआ। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अतुल कुमार ने यहां पर कूड़ा रोकने के ईओ के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए दिन रात सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई तो नतीजा भी सोने पर सुहागा वाला रहा। एक सप्ताह पूर्व जो डलाव घर गन्दगी का परिचय देकर बदहाल व्यवस्था की बानगी बना था, आज वो स्थान गांधी जी के स्वच्छ भारत अभियान का संदेशवाहक बना नजर आ रहा है, अल्प समय में इस सफलता के पीछे ईओ प्रज्ञा सिंह की दृढ़ इच्छा शक्ति, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का जनहित के प्रति समर्थन और सफाई कर्मियों का ड्यूटी के प्रति समर्पण की त्रिवेणी का संगम मुख्य कारण बना है।

बुधवार की सुबह इस डलाव घर का नजारा भी लोगों को प्रभावित करने वाला रहा। यहां से निकले लोगों ने देखा की जहां कूड़ा और गन्दगी की भरमार रहती थी, वहां की दीवारों से नागरिकों को स्वच्छता की ओर कदम बढ़ाने का प्रेकर संदेश दिया जा रहा है। गन्दगी में लिपटी ये दीवारें आज स्वच्छ और सुन्दर प्रतीत हो रही थी। इन दीवारों के नीचे दो साइड में लोगों के बैठने के लिए पालिका की बैंच शहर को सुन्दर बनाने का आमंत्रण दे रही हैं। वहीं बैंच की बराबर में दीवार की ओट में खुले आसमान के नीचे एक पलंग पर रजाई ओढ़कर एक आउस सोर्स कर्मचारी खुली आंखों से सीसीटीवी बनकर इस डलाव घर की निगरानी कर रहा है, पलंग की बराबर में उसकी झाड़ू रखी है तो पलंग के नीचे एक बोतल में पानी भरा रखा है। अपने बिस्तर में लिपटा बैठा युवक पालिका का आउटसोर्स सफाई कर्मचारी विशाल कुमार है। विशाल ने पूछने पर बताया कि उसकी ड्यूटी वार्ड 44 के अन्तर्गत है और यह डलाव घर उसी वार्ड में आता है। इसलिए उसको यहां निगरानी के लिए लगाया गया है, ताकि यहां पर कोई कूड़ा व गन्दगी न डाल सके। विशाल ने बताया कि उसने मंगलवार को दिन में ड्यूटी की, दूसरा कर्मचारी नहीं आया तो उसको रात्रि में ही यहां ड्यूटी के लिए रूकना पड़ा। सर्दी होने के कारण उसने घर से पलंग लाकर यहां बिछा लिया और आधी रात तक जागने के बाद वो सो गया था। अब दूसरे कर्मचारी ड्यूटी पर आयेंगे तो वो घर जाकर आराम करेगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल डलाव घर को ईओ के आदेश पर बन्द कराकर वहां पर सौन्दर्यकरण का कार्य कराया जा रहा है। यहां अभी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगने के कारण दिन रात चैकसी के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगी है। जल्द ही सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  घासीपुरा में अंबेडकर भवन पर शरारती तत्वों की करतूत, पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा

Also Read This

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  घासीपुरा में अंबेडकर भवन पर शरारती तत्वों की करतूत, पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चाफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंसूरपुर में हाईवे पर दो हादसों में पांच युवकों की मौतइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कूड़े से बिजली बनाने के सपने को लगे पंख, एक सप्ताह में लगने लगेंगी मशीनलाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के

Read More »

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »