टिकैत पर हमला करने वाले आतंकवादीः इकरा हसन

मुजफ्फरनगर। टाउनहाल प्रकरण के विरोध में जीआईसी मैदान पर हुई भाकियू की इस पंचायत में सपा की कैराना सीट से सांसद इकरा हसन भी पहुंची। सपा सांसद ने मंच से बोलते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हमला करने वाले भी आतंकवादियों से कम नहीं हैं। कल की घटना बेहद निंदनीय है। इस देश में हर व्यक्ति आतंकवाद के खिलाफ है।

इसे भी पढ़ें:  नरेश टिकैत ने किया सिंधु जल संधि रोकने का विरोध

सांसद इकरा ने कहा कि पहलगाम में जो हुआ हम उसकी कड़ी निंदा करते हैं और आतंकियों पर लानत भेजते हैं, लेकिन आक्रोश रैली में कोई जाता है तो समर्थन करने जाता है। राकेश टिकैत ने अपने लिए काम नहीं किया बल्कि दूसरों के हक की लड़ाई लड़ी। वह हर जगह सबसे पहले पहुंचते हैं। ऐसे में उनका इस तरह से अपमान जनता और किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कंपनी बाग में होगी बोटिंग, टॉय ट्रेन कराएगी रोमांचक यात्रा

आतंकवादियों का इलाज जरूरी, कार्यवाही करे सरकारः राजपाल बालियान

इकरा हसन के बयान का रालोद विधायक राजपाल बालियान ने भी समर्थन करते हुए कहा कि राकेश टिकैत पर हमला करने वाले पक्के आतंकी हैं और आतंकवादी कोई भी पहलगाम हो या टाउनहाल उनका इलाज होना जरूरी है। सरकार को पहलगाम के लिए ठोस कार्यवाही करनी चाहिए।

भाईचारे की पगड़ी उछालने वालों से मुकाबला करेंगेः अतुल प्रधान

सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि यह पगड़ी सिर्फ राकेश टिकैत की नहीं है, यह पगड़ी किसानों की है। भाईचारे की पगड़ी है और इसको सरेआम उछाला गया है, इसका समर्थन नहीं किया जा सकता है। हम टिकैत की ढाल बनकर खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि अपमान करने वाले लकीर खींच लें और अब आर पार के मुकाबले के लिए तैयार रहें।

इसे भी पढ़ें:  प्रशांत कुमार यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी बने

Also Read This

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रूरकी रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कंपनी बाग में होगी बोटिंग, टॉय ट्रेन कराएगी रोमांचक यात्रारोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य

Read More »

चंद्रशेखर आजाद की नजर हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 पर

मेरठ | 26 फरवरी 2026 — हस्तिनापुर विधानसभा सीट 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल दिखाई दे रही है। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के इस सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाओं ने पश्चिमी यूपी के राजनीतिक समीकरणों को केंद्र में ला दिया है। हालांकि पार्टी की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों ने संकेत दिए हैं कि 2027 का मुकाबला यहां दिलचस्प हो सकता है। चंद्रशेखर आजाद वर्तमान में बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद हैं। चर्चा है कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी जन्मभूमि सहारनपुर या कर्मभूमि

Read More »

रामराज बाजार हत्या कांड: पत्नी विवाद में सरेआम गोलियां

रामराज बाजार हत्या कांड ने मेरठ जनपद को दहला दिया। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज मुख्य बाजार में बुधवार दोपहर प्रदीप धीमान ने सरेआम सुनील उर्फ सुरेंद्र उर्फ गाबा (28) को कमर और कनपटी समेत चार गोलियां मार दीं। वारदात के बाद आरोपी ने वीडियो बनाकर जुर्म कबूल किया और पुलिसकर्मियों को भी धमकी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा बरामद किया गया है। पत्नी विवाद बना हत्या की वजह पुलिस के अनुसार, डेढ़ साल पहले सुनील, प्रदीप धीमान की पत्नी को अपने साथ ले गया था। दोनों पिछले डेढ़ साल से साथ रह रहे थे और कोर्ट मैरिज की

Read More »

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को समय से पहले ही तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि हमीरपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊनी कपड़े अलमारी में रखे जा रहे हैं और घरों में पंखे फिर से चलने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी: और बढ़ेगी तपिश यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »