थानाभवन: हसनपुर और रशीदगढ़ गांव में मेयर कोमल सैनी का जोरदार स्वागत, बेटियों के सम्मान पर दिया बड़ा संदेश

थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के गांव हसनपुर और रशीदगढ़ में आज पानीपत की मेयर कोमल सैनी का ढोल-नगाड़ों, फूलों की वर्षा और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। मेयर बनने के बाद यह कोमल सैनी की पहली थाना भवन यात्रा थी, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।

इसे भी पढ़ें:  पीएम मोदी के नेतृत्व वाला भारत न थकता है, न हारता हैः कपिल देव

समारोह को संबोधित करते हुए मेयर कोमल सैनी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “भाजपा सरकार में बेटियों को जो सम्मान और अवसर मिल रहे हैं, वह आज़ादी के बाद अब तक किसी भी अन्य सरकार में नहीं मिले।” उन्होंने कहा कि हर बेटी को आगे बढ़ने का हौसला रखना चाहिए और समाज को भी उनका साथ देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  स्थानीय प्रतिभाओं, परंपराओं और नवाचारों का सजीव उत्सव है प्रदर्शनीः कपिल देव

कोमल सैनी ने कहा कि उनका यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि हर उस बेटी का है जो अपने सपनों को साकार करने के लिए मेहनत कर रही है। अंत में उन्होंने गांववासियों और उपस्थित जनसमूह का आभार जताते हुए कहा कि “इतना प्रेम और सम्मान पाकर मैं अभिभूत हूं, आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद।”

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग की हत्या का खुलासा: मां और किरायेदार के बीच थे अवैध संबंध, वीडियो बनाने पर लड़की को दिया था दवा की जगह जहर

इस विशेष अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नीरज सैनी, मैनपाल सैनी, जगमाल सैनी, संजय सैनी, कन्हैया सैनी, संजय सैनी मास्टर जी, देशपाल सैनी, राहुल सैनी और नीतू सैनी प्रधान जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  स्थानीय प्रतिभाओं, परंपराओं और नवाचारों का सजीव उत्सव है प्रदर्शनीः कपिल देवगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने

Read More »