MUZAFFARNAGAR-बारिश के बीच ही साफ कराये गये कूड़ा डलावघर

मुजफ्फरनगर। करीब एक सप्ताह से लड़खड़ाई शहर की सफाई व्यवस्था नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की सख्ती के बाद पटरी पर लौटती नजर आने लगी है। पालिका के साथ तीन साल के अनुबंध में सफाई व्यवस्था का कार्य शुरू करने वाली नई कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज ने वाहन मिलने के बाद शहर के 55 में से 49 वार्डों में वाहन और टीम उतारकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कर दिया है तो वहीं 23 डलावघरों से कूड़ा निस्तारण का काम भी संभाल लिया है। बुधवार की रात बारिश के बीच ही कंपनी ने डलावघरों को कंपनी ने साफ कराया और कूड़ा प्लांट भिजवाया।

पालिका के साथ शहरी सफाई व्यवस्था के लिए काम कर रही एमआईटूसी ने 11 जून को अचानक ही काम बंद कर दिया था, जिससे शहरी सफाई व्यवस्था बिगड़ गई थी। इसको लेकर पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने एमआईटूसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल कुमार को हटाने के लिए सख्त रवैया अख्तियार किया था। साथ ही नया अनुबंध करने वाली जेएस एनवायरो सर्विसेज को वाहन सौंपते हुए फील्ड में उतार दिया था।

इसे भी पढ़ें:  AKROSH-लाठी चार्ज का जवाब चुनाव में देगा प्रजापति समाज

इसका सकारात्मक प्रभाव भी सफाई व्यवस्था पर नजर आने लगा है। जेएस एनवायरो ने अपनी टीम को उतारकर सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाना शुरू कर दिया है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नीतेश चौधरी ने बताया कि मंगलवार को पालिका की ओर से हमें वाहन उपलब्ध करा दिये गये थे। इसमें सेकेंड्री जोन में हमें करीब 30 वाहन मिले हैं। इनमें से 11 डम्फर और चार जेसीबी को फील्ड में उतारा है। बुधवार को करीब 45 डम्फर कूड़ा निस्तारित किया गया है। बताया कि पालिका की ओर से शहर के 23 डलावघरों से कूड़ा निस्तारित कराकर किदवईनगर एटूजेड रोड पर भिजवाया गया है।

कंपनी ने पालिका से कूड़ा ट्रांसफर सेंटर के लिए भूमि चिन्हित कर देने के लिए कहा है, जब तक भूमि नहीं मिलेगी डलावघर से कूड़ा सीधे प्लांट भेजा जायेगा। इसके साथ ही पालिका ने करीब 75 गारबेज टिपर वाहन उपलब्ध कराये हैं, इनके सहारे कंपनी ने 49 वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया है। इन वाहनों में करीब 25 वाहन बिल्कुल चलने की स्थिति में नहीं है, वो हैंड ओवर नहीं किए हैं, उनकी रिपेयरिंग के लिए वो पालिका को ही छोड़े गये हैं। वाहन मिलने पर सभी 55 वार्डों में डोर टू डोर कार्य शुरू करा दिया जायेगा। बारिश में बुधवार की देर रात तक भी डलावघरों से कूड़ा उठवाया गया है। जहां कॉम्पेक्टर लगे हैं, वहां से भी डलावघर क्लियर कराये गये हैं।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा ने तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा निकाली

रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था होगी लागू, बनेंगे चार जोन

मुजफ्फरनगर शहर में अब डलावघरों से कूड़ा निस्तारण कराने के लिए पालिका प्रशासन के साथ मिलकर जेएस एनवायरो सर्विसेज के द्वारा रात्रिकालीन व्यवस्था शुरू की जा रही है। इसके लिए कंपनी ने पूरा प्लान पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के साथ शेयर किया है। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नीतेश ने बताया कि 23 डलावघर में करीब पांच ऐसे हैं, जो बड़े है और वहां पर कूड़ा अधिक पहुंचता है। इनमें अस्पताल के पास लद्दावाला, नई मंडी में सब्जी मंडी गेट बड़े डलावघर हैं। यहां दिनभर कूड़ा पहुंचता है और सुबह बुरा हाल नजर आता है। ऐसे में कंपनी से डलावघरों से रात्रि में भी कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था के लिए पूरा प्लान बना लिया है। एक टीम रात्रि में इन डलावघरों से कूड़ा उठायेगी ताकि सुबह ये एरिया पूरी तरह से साफ नजर आये। इसके साथ ही कंपनी 55 वार्डों को चार जोन में विभाजित करने जा रही है। इसके लिए अभी सर्वे कराया जा रहा है और करीब एक माह में ये जोन निर्धारित कर दिये जायेंगे। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल के लिए योगी सरकार ने नहीं भेजा केन्द्र को कोई प्रस्ताव

Also Read This

खतौली में 2 दिन से पानी बंद, एक लीकेज ने पूरे नगर को प्यासा किया

भीषण गर्मी के बीच खतौली नगर पिछले दो दिनों से जल संकट से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों के घरों में नल सूखे पड़े हैं और रोजमर्रा के काम तक प्रभावित हो गए हैं। नगर के होली चौक क्षेत्र में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के बाद पूरे शहर की जलापूर्ति ठप होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक हिस्से में लीकेज होने की वजह से पूरे नगर की सप्लाई बंद कर देना व्यवस्था की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर सामने आया है। इसी मुद्दे को लेकर वार्ड संख्या-4 के पूर्व सभासद डॉ. मोहम्मद अथर ने सहारनपुर मंडलायुक्त को पत्र भेजा है।

Read More »