जैन मंदिर में चोरी के इरादे से घुसे चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

मुजफ्फरनगर। एक जैन मंदिर में मंगलवार की सुबह जब जैन समाज के लोग भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर में आये तो वहां उनको एक संदिग्ध युवक सोता हुआ मिला। मंदिर का द्वार बंद होने के बाद रात्रि में किसी समय यह युवक दीवार फांदकर मंदिर में चोरी करने के लिए घुसा, ऐसी आशंका व्यक्त करते हुए लोगों ने उसको पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस युवक को नशेडी बता रही है। मन्दिर से कोई सामान चोरी नहीं हुआ है। वहीं जैन समाज के लोगों के द्वारा इसे भगवान पार्श्वनाथ का चमत्कार ही माना जा रहा है कि मन्दिर सुरक्षित रहा।

इसे भी पढ़ें:  ईवीएम के सहारे ही जीत रही भाजपाः शमशुदीन राइन

शहर के खालापार कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले मौहल्ला अम्बा विहार मेरठ रोड स्थित श्री दिगंगर जैन पंचायती मंदिर में मंगलवार की सुबह उस समय हड़कम्प मच गया, जब मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे लोगों को मंदिर परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति सोता हुआ मिला। इसके बाद मंदिर में भीड़ जुट गई और चोर बताते हुए लोगों ने युवक को दबोच लिया। यहां मौजूद उद्योगपति सुनील जैन नावला ने पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पहुंची डायल-112 पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। लोगों ने पुलिस को बताया कि देर रात्रि में किसी समय यह युवक दीवार फांदकर ही मंदिर में चोरी करने के इरादे से घुसा होगा, क्योंकि मंदिर का मुख्य द्वार बंद कर दिया जाता है। इसके बाद कोई अंदर या बाहर नहीं आ जा सकता है। लोगों ने कहा कि यह भगवान पार्श्वनाथ का ही चमत्कार है कि मंदिर में चोरी करने के लिए घुसे एक चोर को मंदिर में प्रवेश करने के बाद गहरी नींद आ गयी। वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर मंदिर से चली गई थी। पुलिस कहना है कि आरोपी युवक पुरकाजी क्षेत्र का निवासी है और नशे का आदी है, नशे की हालत में ही यह युवक मंदिर परिसर में रात्रि में घुसा और फिर वहां जाकर सो गया। सवेरे लोगों ने उसको देखा तो हड़कम्प मच गया। अभी किसी की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़ें:  पालिका बोर्ड मीटिंग में दिखा महिला सशक्तिकरण का नजारा

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  चकबंदी मामले को लेकर भाकियू ने की तालाबंदीसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम में मौजूद

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »