MUZAFFARNAGAR-खूनी मोड बिलासपुर कट पर पुल बनने का रास्ता साफ

मुजफ्फरनगर। जनपद में जाम और दुर्घटनाओं से निज़ात के लिए बिलासपुर कट पर अब शीघ्र ही ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जायेगा। यह ऐतिहासिक निर्णय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की संवेदनशीलता व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व तथा प्रदेश के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल की निरंतर पहल का परिणाम है।

नितिन गडकरी को मंत्री ने लिखा था पत्र

मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा बार-बार इस विषय को प्राथमिकता पर उठाया गया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि बिलासपुर कट चौराहा हर समय व्यस्त रहने के कारण यहाँ जाम लगा रहता है और आये दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है। उनकी इस गंभीर पहल पर संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को बिलासपुर कट पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें:  शूटिंग में सिल्वर व ब्राउन जीतने वाले हारिश राणा का सपा ने किया स्वागत

एल. एन. मालवीय इंफ्रा बनायेगी ओवरब्रिज

इस आदेश के क्रम में एनएचएआई के परियोजना निदेशक अमित प्रणव ने मंत्री कपिल देव अग्रवाल को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि बिलासपुर कट पर प्रस्तावित ओवरब्रिज की व्यवहार्यता और तकनीकी परीक्षण के लिए कार्य स्वतंत्र परामर्शदाता संस्था मैसर्स एल. एन. मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्रा. लि. को सौंपा जा चुका है। साथ ही यह प्रस्ताव भविष्य में छह लेन के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (क्च्त्) में सम्मिलित किया जाएगा। इस निर्णय से मुज़फ्फरनगर शहरवासियों को न केवल वर्षों पुरानी ट्रैफिक समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और जीवन की गति को नई दिशा भी मिलेगी। यह ओवरब्रिज विकास का प्रतीक ही नहीं, सरकार की जनसंकल्पना का भी प्रमाण है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में विकास केवल वादे नहीं, धरातल पर उतरते हुए परिणाम हैं। जनता की समस्याओं को लेकर हमारी प्रतिबद्धता स्पष्ट है और यह ओवरब्रिज उसी प्रतिबद्धता की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

इसे भी पढ़ें:  11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-जनमानस में स्वास्थ्य और संतुलन का जागरणः कपिल देव

Also Read This

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  बोपाड़ा हत्याकांडः दोस्त का कत्ल कर

Read More »