घुड़चढ़ी पर की धांय-धांय, दोस्त की गलती से फंस गया दूल्हा

मुजफ्फरनगर। दूल्हे द्वारा घुड़चढ़ी में खुशी जाहिर करते हुए एक साथ कई राउंड रिवॉल्वर से फायरिंग की गई। सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वीडियो में गाने के साथ दूल्हे की पिस्टल से धांय धांय की आवाज गूंज रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र के खुसरोपुर गांव में 23 फरवरी को हुई घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हे ने अपनी रिवॉल्वर से दनादन फायरिंग की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया गया है कि शादी की खुशी में दूल्हा अपूर्व त्यागी पंचमुखी मोहल्ले का निवासी है। जो घोड़ी पर सवार हुआ। इसी दौरान शादी की खुशी में उसने रिवॉल्वर निकालकर कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। बाराती भी जोश में झूम रहे थे, लेकिन फायरिंग की आवाज से माहौल गरमा गया। दोस्त सत्यम चौधरी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। वीडियो के साथ लिखाकृ “कॉन्ग्रेचुलेशंस डार्लिंग” वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। वीडियो वायरल होते ही चरथावल पुलिस ने दूल्हे और उसके परिवार की तलाश के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा कि हर्ष फायरिंग की घटनाएं खतरनाक हो सकती हैं और इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शादी समारोह में फायरिंग के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दूल्हे के पास रिवॉल्वर का लाइसेंस था या नहीं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार देर शाम सोशल मीडिया के व्हाट्सएप स्टेटस से उठाई गई एक वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई। वीडियो में क्षेत्र के ग्राम खुसरोपुर के निवासी दूल्हे अपूर्व त्यागी की शादी गत 23 फरवरी की रात में संपन्न हुई थी। जिसमें शादी के दौरान हुई घुड़चढ़ी में दूल्हे अपूर्व त्यागी ने अपनी खुशी को दोस्तों के सामने खुशी जाहिर करने के लिए हाथ में पिस्तौल लहराते हुए कई फायर करते हुए वीडियो बनवाई। इस दौरान घुड़चढ़ी में धनाधन फायर होने से गांव में हमकंप मच गया। शुक्रवार देर शाम दूल्हे के दोस्त सत्यम चौधरी ने स्टेटस लगाकर वीडियो वायरल कर दिया। चरथावल थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया गया कि वीडियो संज्ञान में नहीं है। कई लोगों द्वारा हर फायरिंग की वीडियो भेजी गई है। जल्द ही वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर दोषियों के विरु( कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  जनता ने मुझे सिर पर चढ़ाकर पहुंचाया संसदः हरेन्द्र मलिक

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  बरेली में दूल्हा समेत दो की

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »