गांजा तस्करी में दो शातिर महिलाओं सहित तीन दबोचे

मुजफ्फरनगर। चलते फिरते हुए लोगों को अवैध मादक पदार्थ गांजा बेचने के गिरोह का भंडाफोड करते हुए थाना शाहपुर पुलिस ने दो शातिर महिलाओं सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने 27 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-यूपी में भाजपा की जीत पर शिव चौक पर मना जश्न

जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी व मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थानाध्यक्ष शाहपुर सुनिल कसाना के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा 03 अवैध मादक पदार्थ तस्करों को चेकिंग के दौरान ग्राम निरमाना की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 27 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि हम लोग बरामद गांजा को दिल्ली से लेकर आये थे तथा चलते-फिरते व्यक्तियों को गांजा बेच देते थे।

इसे भी पढ़ें:  PEHLI BAR-मतदान कार्मिक की वोटिंग की गवाह बनेगी तर्जनी अंगुली

थानाध्यक्ष सुनील कसाना ने बताया कि बरामद हुए गांजा की कीमत 6.75 लाख आंकी गई है। पकड़े गये तस्करों में हर्ष पुत्र सुशील कुमार निवासी न्यू गोविन्दपुरी थाना कंकरखेडा, मेरठ, रूबीना उर्फ सीमा पत्नी आरिफ निवासी रोहटा रोड जबाहर नगर थाना कंकरखेडा, मेरठ और इरफाना पुत्री इलियास निवासी खडौली थाना कंकरखेडा, मेरठ शामिल हैं। तीनों के खिलाफ मुकदमा कायम करते हुए उनको चालान कर जेल भेज दिया गया है। इन तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक गजेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल प्रेमचन्द शर्मा, विजय मावी, महिला हैड कांस्टेबल शीतल चौधरी, कांस्टेबल विनय कुमार, रितिक कुमार और महिला कांस्टेबल लक्ष्मी राना शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  UPDATE- सहारनपुर में इमरान मसूद 85597 वोटों से आगे

Also Read This

आशु हत्याकांड नानौता: चार महीने बाद प्रेम प्रसंग से खुला राज

आशु हत्याकांड नानौता में चार महीने बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार आशु का मुहल्ले की ही शादीशुदा महिला रूबी से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि रूबी ने अपने पहले प्रेमी सोनू के साथ मिलकर आशु की हत्या कर दी। पुलिस ने  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का माना गया था, लेकिन आगे की पड़ताल में हत्या की साजिश सामने आई। इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-यूपी में भाजपा की जीत पर शिव चौक पर मना जश्नपुलिस के मुताबिक गंगोह के मुहल्ला मखदूमसराय बड़ा बगड़ निवासी आशु का शव 12 नवंबर 2025 को नानौता के रुहाड़ा तालाब

Read More »