मेरठ में मजदूरी करने गये मुजफ्फरनगर के तीन युवकों की हादसे में मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद मेरठ में खेतों में हो रही आलू की फसल की खोदाई में मजदूरी करने के लिए बाइकों पर सवार होकर गये मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव पुठ्ठी इब्राहिमपुर निवासी चार युवक वापस लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गये। इनमें तीन युवकों की मेरठ बिजनौर हाईवे पर मेरठ जनपद में आने वाले गांव कौहला के पास हुए इस भयंकर हादसे में जान चली गई, जबकि उनका चौथा साथी गंभीर रूप से घायल है, जिसको रात्रि में ही पुलिस ने उपचार के लिए मेरठ भेज दिया था। ये चारों युवक दो बाइकों पर सवार थे। वापस लौटते समय इनकी बाइकों को एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया और बाइक से गिरने पर उनको कुचलता हुआ वाहन चालक फरार हो गया। उकसी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई हैं। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेरठ मोर्चरी भेज दिया गया। देर रात पुलिस ने हादसे के सम्बंध में परिजनों को सूचना दी तो परिवारों में कोहराम मच गया।

इसे भी पढ़ें:  वीआईपी घाट पर स्नान को लेकर कहासुनी के बाद लेखपाल को दरोगा ने पीटा

थाना मीरापुर के गांव पुठ्ठी इब्राहिमपुर निवासी समीर पुत्र शाहिद, नदीम पुत्र तसलीम, शेरू पुत्र नसरा और सलमान पुत्र अमीरु दो बाइकों से मेरठ से देर रात करीब दस बजे वापस अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही ये लोग मेरठ बिजनौर हाईवे पर गांव कौहला के निकट पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी और उनको कुचलते हुए निकल गया। इस भयंकर हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। चारों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने नदीम, शेरू और सलमान को मृत घोषित कर दिया। जबकि समीर की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेरठ रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे नदीम के भाई सोनू ने बताया कि नदीम अपने साथियों के साथ खेतों से निकल रहे आलू की लोडिंग करने के लिए मेरठ गया था। जहां से देर शाम वापस गांव लौट रहा था।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में लगा नेत्र चिकित्सा शिविर, 127 रोगियों का हुआ उपचार

नदीम की तीन साल पहले ही शादी हुई है और उसकी डेढ़ साल की बेटी है। नदीम चार भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता भी मजदूरी करते हैं। वहीं मृतक सलमान के भाई शमीम ने बताया कि वे दो भाई हैं, सलमान अविवाहिता था और उससे छोटा था। उसको मजदूरी पर जाने के लिए मना भी किया था, लेकिन वह नहीं माना। वहीं शेरू विवाहित है और उसके तीन बच्चे बताए गए हैं। मृतकों की उम्र 24 से लेकर 32 वर्ष तक है। मेरठ पुलिस के अनुसार हादसे को लेकर मृतकों के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं तीनों मृतक युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। पुलिस तीनों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी थी, वहीं चौथे युवक की हालत भी गंभीर बनी होने की खबर बनी रही। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क नेत्र चिकित्या शिविर में 124 मरीज लाभान्वित

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  1 अगस्त से बिना फास्टैग वाहनों को देना होगा दोगुना टोलसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी

Read More »