27 अपै्रल को लखनऊ में जुटेंगे व्यापारीः कृष्ण गोपाल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल मंडल में संगठन की शक्ति बढ़ाने के लिए जुटे हुए हैं। उनके द्वारा सहारनपुर मंडल के जनपदों का दौरा करते हुए जनपद सहारनपुर एवं शामली में व्यापार संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर समस्याओं को सुना और संगठन को बढ़ाने पर बल दिया गया।

मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल के साथ इस दौरे में शाामिल रहे समस्त पदाधिकारियों का जनपद सहारनपुर व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, नगर अध्यक्ष संदीप चौधरी ने अपनी इकाईयों के पदाधिकारियों के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों को लेकर लगातार कार्य कर रहा है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री यूपी सरकार नितिन अग्रवाल द्वारा व्यापारियों के हितों के लिए अनेक मुद्दों पर आगामी 27 अप्रैल को लखनऊ में व्यापार संगठन के प्रदेश भर के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई है, जिसमें व्यापार संगठन के प्रदेश के समस्त जिलों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इसी परिपेक्ष में व्यापार संगठन के प्रदेश के समस्त मंडलों के प्रभारियों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों से अवगत कराने हेतु ये दौरा कर बैठक आयोजित की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना 78वां स्वतंत्रता दिवस

उन्होंने कहा कि लगातार जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायतें मिल रही हैं। अगर जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों को इसी तरह निशाना बनाया जाता रहा तो इसका खुलकर विरोध किया जाएगा और सड़कों पर उतरकर जीएसटी विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। किसी भी कीमत पर हम इंस्पेक्टर राज को बर्दाश्त नहीं करेंगे। मंडल के दौरे पर मुजफ्फरनगर से कार्यकारी जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी, नगर उपाध्यक्ष शिव कुमार सिंघल, जिला युवा प्रभारी विजय प्रताप सिंह, जिला युवा महामंत्री भूपेंद्र गोयल, नगर मंत्री विशाल शर्मा भी शामिल रहे। सहारनपुर में बैठक के दौरान सहारनपुर व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष मदन मोहन मित्तल, कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, नगर महामंत्री विजय मलिक, गौरव दुंग, नगर अध्यक्ष संदीप चौधरी, कोषाध्यक्ष मनीष विजन, नगर उपाध्यक्ष अनुपम जुनेजा, मनप्रीत सिंह, मयंक चौधरी, रजत गर्ग, संजय बंसल, दिवाकर, राजकुमार, प्रवीण कुमार, शशि कुमार, प्रेमचंद, नरेश शर्मा, मुनेश त्यागी सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  शरारती तत्व ने देवबंद-गंगोह मार्ग पर स्थित शिव मंदिर से शिव लिंग उखाड़ ले गए

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  शामली में तनावः सरेबाजार किशोरी से

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »