पालिका में खींचतान शुरू, दो धड़ों में बंटे कर्मचारियों ने मीटिंग कर खोला मोर्चा

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में 20 जुलाई की बोर्ड मीटिंग में सभासदा दो धड़ों में बंटकर एक दूसरे के आमने सामने खड़े दिखाई दिये थे, तो अब पालिका के कर्मचारियों में भी कुछ ऐसी ही स्थिति नजर आ रही है। दो धड़ों में बंटे कर्मचारियों ने अब पालिका में अधिकारियों और कर्मचारियों के कामकाज को लेकर हो रही शिकायतों के खिलाफ मोर्चाबंदी शुरू करते हुए आरपार की लड़ाई का मन बना लिया है। पालिका के निर्माण विभाग में एफडीआर प्रकरण हो या फिर गलत ढंग से पदोन्नति पाने और सेवा पुस्तिका कार्यालयों से गायब होने का मामला, इनमें शिकायत करने वाले सभासद के खिलाफ कर्मियों ने मोर्चाबंदी की तो कुछ कर्मचारियों ने इस मीटिंग से खुद को अलग रखा। आरोप लगाया कि झूठी शिकायत कर सभासद पालिका अफसरों पर अनैतिक दबाव बनाकर शोषण कर रहे हैं। ऐसे में पालिका चेयरपर्सन और ईओ के नाम ज्ञापन देकर नियमानुसार शिकायत लेने और किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं रोकने की मांग की गई है। वेतन रोकने पर कर्मियों ने हड़ताल की धमकी भी दी है।

नगरपालिका के वार्ड संख्या 23 के सभासद भाजपा नेता राजीव शर्मा के द्वारा निर्माण विभाग में फर्जी एफडीआर प्रकारण को उठाया, इसके साथ ही उनके द्वारा निर्माण विभाग के लिपिकों के द्वारा मिलीभगत कर भ्रष्टाचार करने के आरोप भी लगाये गये हैं, वहीं सेवा पुस्तिका गायब रहने पर भी वेतन पाने वाले कर्मचारियेां के वेतन पर रोक लगाने, फर्जी नियुक्ति किये जाने और गलत ढंग से पदोन्नति पाने की शिकायत करते हुए जांच की मांग की गई है। सभासद की शिकायत पर ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह के द्वारा कई जांच कराई जा रही है।

ऐसे में अब कर्मचारियों ने सभासद राजीव शर्मा के साथ ही अन्य शिकायतकर्ताओं के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। बुधवार को दोपहर बाद स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन की एक आकस्मिक बैठक पालिका सभाकक्ष में हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के शाखा अध्यक्ष ब्रजमोहन ने की। मीटिंग में प्रांतीय उपाध्यक्ष और निर्माण विभाग में लिपिक ओमवीर सिंह ने पालिका में हो रही शिकायतों को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। उन्होंने सीधे तौर पर भाजपा सभासद राजीव शर्मा द्वारा की गयी शिकायतों को लेकर उन्हें निशाने पर रखते हुए पालिका के अफसरों को भी नसीहत देने में गुरेज नहीं किया।

उनका कहना था कि ईओ द्वारा किसी भी फर्जी और झूठी शिकायत के आधार पर जांच बैठाई जा रही है, जबकि शासन का नियम है कि बिना शपथ पत्र के कोई भी शिकायत सुनवाई योग्य नहीं मानी जायेगी। शिकायतकर्ता को अपने आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य भी देने होंगे, लेकिन पालिका में गजब खेल चल रहा है कोई भी चिट्ठी फर्जी आरोपों की आते ही जांच शुरू करा दी जाती है। ओमवीर सिंह ने कहा कि 10 माह से लगातार मेरी व्यक्तिगत रूप से शिकायतें की जा रही हैं, जिसमें मेरे द्वारा समस्त जांच का सामना किया जा रहा है, परन्तु वर्तमान में राजीव शर्मा द्वारा अब पालिका के समस्त कर्मचारियों के खिलाफ अवैध नियुक्ति एवं बिना डीपीसी अथवा योग्यता के आधार पर पदौन्नति अथवा वेतन प्राप्त किये जाने सम्बन्धी भ्रामक सूचना/तथ्यों के आधार पर शिकायत प्रस्तुत की जा रही हैं, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन के जिलाध्यक्ष मौहम्मद सालिम ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है, कर्मचारी अपनी बात ज्ञापन के माध्यम से चेयरपर्सन और ईओ के सामने रखेंगे और बिना शपथ पत्र के किसी भी शिकायत को सुनवाई योग्य नहीं समझने की व्यवस्था लागू कराने के साथ वेतन पर कोई रोक नहीं लगाने की मांग की जायेगी। ऐसा नहीं हुआ तो हड़ताल का निर्णय लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं, फिर भी एक करोड़ करदाताओं को होने जा रहा है फायदा

बैठक में संगठन के शाखा महामंत्री विकास शर्मा, सुनील वर्मा, प्रवीण कुमार, फिरोज खाँ, मैनपाल सिंह, राजीव वर्मा, विकास कुमार, गोपी चंद वर्मा, मनोज बालियान, संदीप यादव, मोहन कुमार, विजय जैन, शुभम सिंघल, नितिन कुमार, विवेक बिडला, गगन महेन्द्रा, निपुण कन्नौजिया, अशोक ढींगरा, कैलाश नारायण, अमित गोस्वामी, सतेन्द्र कुमार, मनीष कुमार, संजीव सिंघल, नदीम खाँ, वसीम अहमद, इकबाल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मीरापुर उपचुनाव-रालोद में वेट एण्ड वॉच, जयंत ने देर रात तक किया होल्ड

बैठक में भले ही कर्मचारियों के एकजुट होने का दावा किया गया, लेकिन इस लड़ाई में कर्मचारी भी भाजपा सभासदों की तरह ही दो फाड़ में बंटे नजर आ रहे हैं। बैठक में काफी कर्मचारी नदारद रहे। दावा किया गया है कि कुछ कर्मचारी केवल एक सभासद के खिलाफ सोची समझी रणनीति के तहत बैठक करने से खुद को पीछे रखने के लिए ही इसमें शामिल नहीं रहे। 20 जुलाई को बोर्ड बैठक में भाजपा के सभासद ही भाजपा सभासदों के खिलाफ सामने डटे नजर आये थे। योगेश मित्तल ने मनोज वर्मा के वार्ड में 15 लाख रुपये की फैंसी लाइट दिये जाने का चेयरपर्सन से विरोध जता दिया था। अब इस नई खींचतान ने पालिका में हलचल पैदा कर दी है।

लिपिक और अधिकारी मिलीभगत से कर रहे पालिका को बदनामः राजीव शर्मा

मुजफ्फरनगर नगरपालिका के कर्मचारियों के मोर्चा खोलने पर सभासद राजीव शर्मा ने कहा कि वो इससे भयभीत होने वाले नहीं है, क्योंकि निर्माण विभाग के लिपिक कुछ अधिकारियों के साथ मिलीभगत करते हुए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को फंसाने की साजिश रच रहे हैं। उनकी यह साजिश सफल नहीं होने दी जायेगी। फर्जी एफडीआर में लिपिकों का हाथ है, बॉडी वॉर्न कैमरे गायब कर सम्पत्ति की बंदरबांट की गई। हमें शासन तक ही क्यों न जाना पड़े। जिसने गलत किया है, उसके खिलाफ कार्यवाही कराई जायेगी। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी की तरह ही भाजपा की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने पालिका को भ्रष्टाचार मुक्त करने की मुहिम चलाई है, इसके विपरीत कुछ कर्मचारी और अधिकारी साजिश रचने पर उतर आये हैं। वो कहते हैं कि यदि उनकी शिकायत झूठी है तो जांच होने पर कर्मचारी तिलमिला क्यों रहे हैं, क्योंकि इनमें से कुछ कर्मचारियों ने अवैध तरीके से नियुक्ति पाई और फिर बिना नियमों का पालन किये पदोन्नति भी पा ली है। सेवा पुस्तिका कार्यालयों से गायब कर दी गई, जो गंभीर अनियमितता है। सेवा पुस्तिका के बिना ही कर्मचारियों को वेतन जारी किया जा रहा है, जबकि यह शासनादेश के खिलाफ है। हम इस मामले में नगर विकास मंत्री और प्रमुख सचिव नगर विकास से भी मिलेंगे। यदि दोषी कर्मियों को हड़ताल के दबाव में बचाने का प्रयास किया गया तो कानूनी लड़ाई भी लड़ने से पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन यह साफ है कि हम किसी भी सूरत में भाजपा की चेयरपर्सन को फंसाने की हो रही साजिश को सफल नहीं होने देंगे। इसके लिए हम किसी भी स्थिति से लड़ने को तैयार हैं। जनता हमारे साथ है। पालिका में लिपिकों की मोनोपॉली पर भ्रष्टाचार नहीं पनपने दिया जायेगा। पूरा बोर्ड चेयरपर्सन की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के साथ है। 

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-गांव छछरौली में दुल्हैंडी के दिन दलितों और दबंगों के बीच संघर्ष

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पोस्टमार्टम हाउस पर रिश्वत मामले में मुकदमा दर्जजनसंपर्क अभियान के दौरान

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »