MUZAFFARNAGAR-पालिका ईओ की गाड़ी के भुगतान को लेकर भिड़ गये दो लिपिक

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद् में नित्य प्रतिदिन क्लेरिकल मिस्टेक को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। अब ताजा मामला दो लिपिकों के बीच झगड़े का कारण बन गया है। निर्माण लिपिक और लेखा लिपिक ईओ की गाड़ी के माहवार भुगतान की पत्रावली को लेकर आमने सामने आ गये। दोनों के बीच जमकर नोंकझौंक हुई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी। मामला गाड़ी के भुगतान की स्वीकृति के लिए क्लेरिकल मिस्टेक का निकला। 25 हजार के तय भुगतान को पत्रावली में 02 लाख 50 हजार का भुगतान बना दिया गया था। इसमें एक जीरो बढ़ाने का खेल जानबूझकर हुआ या वाकई ये त्रुटिवश हो गया, ये तो ईश्वर ही जाने, लेकिन इस मामले में अब शिकायत चेयरपर्सन और ईओ तक पहुंच गई है तो पालिका में भी चर्चाओं का दौर गरम हो गया है।

इसे भी पढ़ें:  अयोध्या में भीषण धमाका: मकान मलबे में तब्दील, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत

नगरपालिका परिषद् में अधिशासी अधिकारी के लिए किराये पर गाड़ी ली गई है। इसके लिए बोर्ड ने डीजल के साथ ही 25 हजार रुपये माहवार का भुगतान तय किया गया है। बोर्ड प्रस्ताव पारित होने के कारण गाड़ी के लिए सीधे 25 हजार रुपये का भुगतान करने की ही विभागीय स्वीकृति है। इसमें जीएसटी को नहीं जोड़ा गया है। सूत्रों के अनुसार निर्माण विभाग के लिपिक मैनपाल सिंह के द्वारा ईओ की गाड़ी के भुगतान के लिए पत्रावली को विभागीय स्वीकृति के उपरांत लेखा विभाग को प्रेषित कर दी गई थी। लेखा लिपिक गगन महेन्द्रा ने भुगतान आदेश बनाने के लिए इस पत्रावली का परीक्षण किया तो भुगतान स्वीकृति में भारी गलती देखकर वो भौचक्क रह गये।

बताया गया कि 25 हजार रुपये का भुगतान होना था, लेकिन निर्माण विभाग से 02 लाख 50 हजार रुपये का भुगतान आदेश लेखा विभाग को जारी किया गया। इस गलती को निर्माण विभाग के विभागध्यक्ष और लिपिक किसी ने भी नहीं पकड़ा, जबकि स्वीकृति पर उनके हस्ताक्षर हैं। इस बड़ी गलती के कारण लेखा लिपिक गगन ने इस सम्बंध में निर्माण विभाग में जाकर विभागीय लिपिक मैनपाल से पूछताछ की और अपनी नाराजगी भी व्यक्त की। बताया गया कि गगन महेन्द्रा ने केवल 25 हजार के भुगतान के लिए 02 लाख 50 हजार रुपये की स्वीकृति बनाने की बात कही तो निर्माण लिपिक मैनपाल ने इसको क्लेरिकल मिस्टेक बताकर पल्ला झाड़ लिया। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहसबाजी शुरू हो गई और खूब नोंकझौंक होने के साथ ही मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नेत्र चिकित्सा शिविर में 170 लोग लाभान्वित

बताया गया कि इसी को लेकर निर्माण विभाग के एक दूसरे चर्चित लिपिक ने भी लेखा लिपिक पर नियम के खिलाफ भुगतान करने का दबाव बनाया। कहा गया कि 25 हजार के भुगतान के लिए निर्माण लिपिक ने जीएसटी की राशि भी जोड़कर भुगतान का चेक बनाने के लिए कहा था, जिस कारण दोनों में झगड़ा हुआ। जबकि बोर्ड प्रस्ताव में जीएसटी देने का कोई भी बिन्दू शामिल नहीं है। इसके बावजूद भी निर्माण विभाग के दो लिपिकों ने लेखा लिपिक गगन पर दबाव बनाया। झगड़ा बड़ा तो चर्चित लिपिक वहां से खिसक गया। ये मामला पालिका में चर्चाओं का कारण बना हुआ है। प्रकरण में चेयरपर्सन और ईओ को भी शिकायत किये जाने की बात सामने आई है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-घर में फांसी लगाकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या

Also Read This

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »

कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, दो शव बरामद

  छिबरामऊ- भाऊलपुर चौराहे पर रविवार सुबह कोयले से लदा कंटेनर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे के नीचे दबे दो लोगों के शव निकाले गए हैं, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है। कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कई लोगों के कंटेनर के नीचे दबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की चपेट में आने से कई बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत और

Read More »

मुजफ्फरनगर में घरेलू हत्याकांड, पत्नी को मारकर पति भागा

मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के सिम्भालकी गांव में शनिवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मुजफ्फरनगर पत्नी हत्या मामले में पुलिस का कहना है कि गांव के पूरन सिंह उर्फ पिंटू ने अपनी पत्नी सविता पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगा दी गई हैं। इसे भी पढ़ें:  अयोध्या में भीषण धमाका: मकान मलबे में तब्दील, एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौतपुलिस के मुताबिक घटना की सूचना 11/12 अप्रैल

Read More »