OPRATION SAVERA-छह लाख के गांजा-चरस सहित दो शातिर तस्कर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर रेंज के डीआईजी अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में जनपद में चलाये जा रहे ऑपरेशन सवेरा के अन्तर्गत पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में शहर कोतवाली पुलिस ने भी दो शातिर अवैध मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से करीब छह लाख रुपये कीमत का चरस और गांजा बरामद किया है।

शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर उमेश रोरिया ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन में थाना पुलिस टीम द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान मंगलवार की शाम को चैकिंग के दौरान बड़कली कट के पास से एक बिना नम्बर आई -20 कार सवार दो लोगों अमन मनराल उर्फ दादा पुत्र दिनेश मनराल निवासी मनराल भवन पम्पा पुरी, कस्बा व थाना रामनगर जनपद नैनीताल व हाल पता वैभव श्रीवास्तव का मकान सुभाष नगर, थाना क्लेमैंट टाउन जनपद देहरादून उत्तराखण्ड तथा उसके साथी परिक्षित उर्फ बाबा पुत्र राजकुमार चौहान निवासाी जटौली थाना पटौदी जनपद गुरुग्राम हरियाणा को रोका गया। तलाशी लेने पर इनके पास 147 ग्राम चरस और 01.381 किलोग्राम गांजा एक आईटेन कार बिना नम्बर और दो मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गये शातिर किस्म का अपराधी है, जो नशे के सामानो की तस्करी करते है।

इसे भी पढ़ें:  एमपीएल-2: रोमांचक मुकाबले में 16 रन से जीते सिल्वरटन टाइगर्स

एसएचओ कोतवाली उमेश रोरिया ने बताया कि पूछताछ मे अभियुक्त अमन मनराल उर्फ दादा व परिक्षित उर्फ बाबा ने पुलिस को बताया कि यह गांजा और चरस उनके द्वारा हाइवे पर एक ट्रक ड्राईवर से बेचने के लिए खरीदा था, जिसका नाम पता हमें मालूम नहीं है और हम इसी तरह चरस और गांजे को सस्ते दामों पर खरीदकर बेच देते है और जो पैसा मिलता है उससे अपनी जरूरते पूरी कर लेते हैं। इन मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक नितिन कुमार व पवन प्रताप सिंह, कांस्टेबल राजू और रहीस आजम शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, कई लोग घायल

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »