अंकित विहार में दो मजदूर गिरे, एक की मौत

मुजफ्फरनगर। शहर के मौहल्ला अंकित विहार में एक मकान में कार्य करने के दौरान ऊपरीर मंजिल से अचानक ही दो मजदूर नीचे गिर गए, इनमें से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भी गंभीर रूप से घायल बताया गया है। घायल मजदूर को एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

नई मंडी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत अंकित विहार में बुधवार को एक हादसा हो गया। बताया गया कि यहां पर एक मकान में चल रहे कार्य के लिए दो मजदूर आये थे। वो कार्य में जुटे हुए थे। मकान की ऊपरी मंजिल पर कार्य के दौरान ही दोनों मजदूर अचानक ही नीचे सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को मकान मालिक के द्वारा जानसठ रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अंकित विहार हादसे में मारे गये मजदूर की पहचान सुरेन्द्र कुमार निवासी गांव मलीरा के रूप में हुई है। उसकी गिरने के कारण गंभीर चोट लगने पर मौके पर ही मौत हो गई थी। मजदूर के परिजनों को भी सूचना दे दी गई थी।

इसे भी पढ़ें:  ममता अग्रवाल ने संभलहेड़ा मंदिर में किया शिव का रुद्राभिषेक

युवकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरलः बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, इसमें कई युवकों के बीच मारपीट होती नजर आ रही है। एक युवक की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई की यह वीडियो नई मंडी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस वीडियो वायरल होने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है। 

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर शहर अतिथि देवो भवः परम्परा का सर्वाेत्तम उदाहरणः कपिल देव

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  ममता अग्रवाल ने संभलहेड़ा मंदिर में किया शिव का रुद्राभिषेकगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में

Read More »