दो बाइकों की टक्कर में इकलौते बेटे समेत दो युवकों की मौत, परिवारों में मातम

मुजफ्फरनगर। सोमवार रात बागोवाली मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो परिवारों के चिराग बुझ गए। आमने-सामने हुई बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में सीटू और हिमांशु त्यागी उर्फ मोहित की मौत हो गई। हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया, जबकि इकलौते बेटे हिमांशु की मौत से उसके परिवार को कोहराम मचा नजर आया।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के बागोवाली मार्ग पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सीटू पुत्र )षिपाल (28 वर्ष) निवासी रंडावली, पुरकाजी और हिमांशु त्यागी उर्फ मोहित (30 वर्ष) निवासी बेहड़ा आस्सा, थाना सिखेड़ा के रूप में हुई है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बागोवाली सिसौना कट के पास रात करीब 8 बजे संकरे रास्ते पर तेज रफ्तार से आ रही दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सीटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल हिमांशु को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया गया कि हादसे में हिमांशु का एक पैर घुटने से अलग हो गया था।

इसे भी पढ़ें:  अखिलेश की मुजफ्फरनगर जनसभा निरस्त, नहीं उड़ने दिया हेलीकॉप्टर

हिमांशु त्यागी उर्फ मोहित अपने परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता नरेश उर्फ गुल्लू त्यागी किसान हैं, जबकि घर में केवल बड़ी बहन प्रीति त्यागी है। हिमांशु भोपा रोड स्थित एक पेस्टीसाइड कंपनी में कार्यरत था और खेती में भी पिता का सहयोग करता था। परिजनों के अनुसार सोमवार को सुबह वह ‘माता पूजन’ के बाद ड्राइविंग लाइसेंस में सुधार कराने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिवार चिंतित था, लेकिन रात को उसकी मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। दूसरा मृतक युवक सीटू, जो एक फैक्ट्री में कार्य करता था, काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। उसके असमय निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नई मंडी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेशचंद्र बघेल ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें:  पशुओं की बीमारी से बेखर विभाग जागा, घेराव के ऐलान पर गांव में दौड़े अफसर

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  लद्दावाला के मुसलमानों ने पूरी दुनिया को दिया भाईचारे का संदेशजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »