मुस्लिम तुष्टिकरण में अंधे हो गये उद्धवः ललित मोहन

मुजफ्फरनगर। शिवसेना के प्रकाश मार्केट स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर आगरा, मेरठ व मुरादाबाद मंडल से आए पदाधिकारियों ने शिवसेना पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर शिवसेना के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना पूरे देश में पैर पसार रही है और पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी बड़े पैमाने पर लोग शिवसेना से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उ(व ठाकरे समर्थित शिवसेना ने अब औरंगजेब सेना का स्वरूप धारण कर लिया है, मुस्लिम तुष्टिकरण ने उ(व ठाकरे को अंधा कर दिया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने जनपदों में सघन सदस्यता अभियान चलाने व जनहित के मुद्दों पर कार्यक्रम आयोजित करने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आगरा निवासी दीपक सक्सेना व मुरादाबाद निवासी रामप्रसाद प्रजापति को पश्चिम उत्तर प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत की घोषणा की।

श्री शर्मा ने चौधरी राघवेंद्र सिंह को आगरा मंडल का प्रमुख, ठाकुर राम भूल सिंह को मेरठ मंडल का प्रमुख व नितिन बंसल को मुरादाबाद का मंडल प्रमुख बनाने की घोषणा की। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सिर्फ पद नहीं हैं, बल्कि एक जिम्मेदारी है जिसका सभी पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी के साथ निर्वाह करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से हिंदू हित के साथ-साथ जनहित से जुड़े भ्रष्टाचार महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना राजनीतिक रूप से विस्तार करती जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  सपा की समीक्षा बैठक में बोले प्रभारी परवेज़ अली-प्रत्येक बूथ तक मजबूती ही लक्ष्य

आगामी नगर निकाय व विधानसभा चुनाव में भी शिवसेना पूरी सक्रियता और मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और सभी पदाधिकारियों को राजनीतिक रूप से शिवसेना को आगे बढ़ना होगा व चुनावी मुहिम में हिस्सा लेना होगा। इस अवसर पर शिवसेना के महासचिव पंडित संजीव शंकर ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारीयो को शुभकामनाएं देते हुए शिवसेना को और मजबूत करने पर बल दिया, उन्होंने बंगाल हिंसा पर रोष वक्त करते हुए कहा कि हिंदुओं के अत्याचार पर केंद्र की भाजपा सरकार की चुप्पी चिंता जनक है, क्योंकि हिंदू हित के नाम पर सत्ता में आई बीजेपी आज हिंदू उत्पीड़न के मामले में गूंगी बहरी बन चुकी है। उन्होंने आम हिंदुओं को शिवसेना के बैनर के नीचे एकजुट होने का अपील की। इस अवसर पर नवनियुक्त सभी पदाधिकारी यो ने शिवसेना के बेस्ट उप प्रमुख ललित मोहन शर्मा के नेतृत्व में पूरी गंभीरता और ईमानदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सहारनपुर मंडल प्रमुख शरद कपूर, जिला उप प्रमुख संजीव वर्मा, नरेंद्र ठाकुर, अमित गुप्ता, कार्यालय प्रभारी शैलेंद्र विश्वकर्मा, शिवसेना नेता उज्ज्वल पंडित, सोनू सैनी आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुनीम कालोनी जैन मंदिर में चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  पुल निर्माण होने के कारण बंद रास्ते से यात्रियो को करना पड़ रहा है दिक्कतो का सामना- हाजी अब्बासगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना

Read More »