महिला शिव भक्त की कांवड़ खंड़ित होने पर पुरकाजी में हंगामा

मुजफ्फरनगर। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड के मंगलौर में कार की टक्कर कांवड़ से लग जाने के बाद हुए बवाल की खबर पर चर्चाओं का दौर बना हुआ है, इसी बीच यूपी और उत्तराखंड के गेटवे के रूप में मशहूर मुजफ्फरनगर के पुरकाजी कस्बे में कांवड़ खंड़ित होने का आरोप लगाते हुए शिव भक्त कांवड़ियों ने भारी हंगामा कर दिया। गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर स्थित रोरी गांव निवासी कांवड़िया अंशुल शर्मा ने आरोप लगाया है कि सोमवार सुबह एक गैर सम्प्रदाय के युवक ने सड़क पर रखी उनकी बहन की कांवड़ पर थूककर उसे खंडित कर दिया, जिससे कांवड़ यात्रियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद जनपद निवासी शिव भक्त अंशुल शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा, उनकी बहन मुस्कान और साथी मनीष, तीनों 25 जून को हरिद्वार से क्रमशः 101 लीटर, 31 लीटर और 31 लीटर गंगाजल लेकर पैदल यात्रा पर निकले थे। रविवार की रात वे पुरकाजी कस्बे में नगर पंचायत कार्यालय के पास विश्राम हेतु रुके थे। सोमवार तड़के लगभग तीन बजे उन्होंने हाईवे किनारे अपनी कांवड़ें रख दीं और कुछ देर बाद शौच के लिए पास ही चले गए। इसी बीच अंशुल की बहन मुस्कान ने फोन पर जानकारी दी कि एक युवक ने उनकी कांवड़ पर थूक दिया है, जिससे वह खंडित हो गई है। घटना के तुरंत बाद युवक मौके से फरार हो गया।

घटना की खबर फैलते ही आस-पास मौजूद अन्य कांवड़िए एकत्र हो गए और आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांवड़ियों ने आरोपी युवक के घर में घुसने का भी प्रयास किया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक विशेष समुदाय से संबंध रखता है, जिससे तनाव की स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई। कांवड़ियों की मांग थी कि युवक को तुरंत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कांवड़ियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। करीब चार घंटे तक चले हंगामे के बाद, अधिकारियों ने कांवड़ियों को आश्वासन दिया कि उन्हें हरिद्वार से नई कांवड़ और गंगाजल मंगवाकर दिया जाएगा। इसके बाद कांवड़िए शांत हुए।

इसे भी पढ़ें:  शामली...तो सुबह थानाभवन विधायक अफरफ अली मरा मिलेगा...युवक की टिप्पणी से आक्रोश

थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। “कांवड़ यात्रा के दौरान किसी को भी अशांति फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आरोपित की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और एक पुलिस टीम को उसकी तलाश में लगाया गया है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से कस्बे में पुलिस बल को और अधिक सतर्कता के निर्देशों के साथ तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। पुलिस अफसर स्थानीय जनप्रतिनिधियों व धर्मगुरुओं को साथ लेकर स्थिति संभालने में जुटे रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-नगरपालिका में रूकी 3 हजार एलईडी लाइटों की खरीद

Also Read This

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »

खतौली में मिलावटी पनीर मामले में भाजपा सभासद रजत जैन गिरफ्तार

खतौली में मिलावटी पनीर बनाने के आरोपों से जुड़े मामले में भाजपा के नामित सभासद रजत जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह पुलिस टीम ने उनके घर पर दबिश दी और उन्हें हिरासत में लेकर आगे की न्यायिक प्रक्रिया के लिए अदालत में पेश किया। इस कार्रवाई के बाद कस्बे में पूरे मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। यह मामला कोई नया नहीं है। इसकी शुरुआत 11 नवंबर 2025 को हुई उस कार्रवाई से मानी जा रही है, जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खतौली क्षेत्र में रजत जैन से जुड़ी बताई गई एक डेयरी इकाई पर

Read More »