MUZAFFARNAGAR-रामलीला टिल्ला पर अवैध कूड़ा डलावघर बंद करने को लेकर हंगामा

मुजफ्फरनगर। शहर को स्वच्छ बनाने की मुहिम के दौरान नगरपालिका परिषद् द्वारा शहर में गली मौहल्लों में चल रहे अवैध कूड़ा डलावघरों को बंद कराने के लिए कार्यवाही शुरू की गई है। इसमें डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कर रही कंपनी के साथ मिलकर पालिका प्रशासन ने ऐसे अवैध कूड़ा डलावघरों को चिन्हित किया और आज ऐसे ही एक डलावघर को बन्द कराने के लिए रामलीला टिल्ला पर पहुंची पालिका और कंपनी की टीम का वार्ड में घर घर से कूड़ा उठाने का कार्य कर रहे प्राइवेट सफाई कर्मचारियों ने घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि स्थानीय नागरिकों ने पालिका टीम को सपोर्ट करते हुए कूड़ा डलावघर बंद कराने की मांग को दोहराया। पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने घंटों तक चले हंगामे के दौरान स्पष्ट कर दिया कि घरों से उठाया जाने वाला कूड़ा शहर में कहीं भी सड़क पर नहीं गिरेगा। रेहडे वाले कार्य करते रहेंगे, लेकिन कूड़ा डोर टू डोर कार्य करने वाले वाहनों को दिया जायेगा।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहर के डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए दिल्ली की कंपनी एमआईटूसी सिक्योरिटी एंड फेसिलिटीज प्रा.लि. के साथ 13 महीने का अनुबंध किया है। इसमें यह शर्त भी शामिल है कि कंपनी के द्वारा शहर में चल रहे अवैध कूड़ा डलावघरों को बंद कराया जायेगा और पालिका के वैध डलावघरों के अलावा कहीं भी शहर की सड़कों पर कूड़ा नहीं डाला जायेगा। इसके बावजूद भी शहर में अनेक स्थानों पर अवैध कूड़ा डलावघर चल रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में शहर के वार्ड संख्या 09 के अन्तर्गत रामलीला टिल्ला पर निवास कर रहे कुछ परिवारों के लोगों ने पालिका चेयरपर्सन से मिलकर टिल्ला की बाउंड्री पर बरसों से बने अवैध कूड़ा डलावघर को बंद कराने की मांग की थी। इसके लिए चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार को कंपनी के साथ समन्वय बनाकर अवैध कूड़ा डलावघरों को बंद कराने के आदेश दिये थे।

चेयरपर्सन के आदेश पर शनिवार को सुबह नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अतुल कुमार, कंपनी के जोन इंचार्ज बलजीत सिंह और अन्य कर्मचारियों के साथ लोडर व डम्फर के साथ रामलीला टिल्ला पर पहुंचे और वहां पर बनाये गये अवैध कूड़ा डलावघर को बंद कराने की कार्यवाही शुरू की। इसी बीच वार्ड में घर घर से कूड़ा उठाने का कार्य कर रहे प्राइवेट सफाई कर्मचारियों ने वहां पर पहुंचकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ ही पूरी टीम का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इन कर्मचारियों का कहना था कि पालिका प्रशासन लगातार उनसे रोजी रोटी छीनने का काम कर रहा है, वो यहां घर घर से कूड़ा उठाकर बरसों से यहीं पर डालते आ रहे हैं, अब ये अवैध कैसे हो गया? इसी बीच मौहल्ले के काफी लोग भी एकत्र हो गये और सभासद पति अर्जुन प्रजापति भी मौके पर आ गये। लोगों ने पालिका टीम का समर्थन करते हुए कूड़ा डलावघर बंद कराने की कार्यवाही की सराहना की, इसको लेकर एक बार तो प्राइवेट कर्मचारी और लोग आमने सामने आ गये, लेकिन सभासद पति और पालिका के अधिकारी ने मामले को संभाल लिया। घंटों तक हंगामा होता रहा। बाद में नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने समझाया, कि वार्डों में प्राइवेट कर्मचारी काम करते रहेंगे, लेकिन कूड़ा सड़क पर या मौहल्ले में कहीं नहीं डाला जायेगा। वो घरों से कूड़ा एकत्र करने के बाद डोर टू डोर कार्य कर रही गाड़ियों को देंगे। ऐसा नहीं करने या सड़क पर गन्दगी फैलाने पर उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही भी कराई जा सकती है।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि करीब दो घंटे की वार्ता के बाद मामला संभाल लिया गया। प्राइवेट कर्मचारियों के द्वारा शहर में कहीं भी अवैध कूड़ा डलावघर नहीं चलने दिया जायेगा। इसके साथ ही शहर में अन्य स्थानों पर भी ऐसे डलावघरों को बंद कराने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्राइवेट कर्मचारियों के साथ ही पालिका के सफाई कर्मचारी भी यहां पर कूड़ा फैंकने का काम कर रहे हैं। वार्ड के सफाई नायक को सख्त दिायत दी गई है कि कोई भी कर्मचारी सड़क या नाले में कूड़ा करकट फैंकता पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि हमारा प्रयास है कि घरों से उठने वाला कूड़ा फिर सड़कों पर न आये, वो सीधे वाहनों के माध्यम से डम्पिंग ग्राउंड पर पहुंचाया जाये, लेकिन हमें शिकायत मिल रही है कि शहर में अनेक स्थानों पर वार्डों में काम कर रहे प्राइवेट कर्मचारी सड़कों पर ही अवैध कूड़ा डलावघर बनाये हुए हैं, इससे गन्दगी हो रही है और पालिका के प्रयास भी धूमिल हो रहे हैं। ऐसे सभी अवैध कूड़ा डलावघरों को बंद कराने की कार्यवाही शुरू की गयी है। हम शहर हित में किसी भी दबाव में कोई समझौता नहीं करेंगे। चेतावनी के बावजूद भी कोई नहीं माना तो कानूनी कार्यवाही कराई जायेगी, हम किसी के विरोध में नहीं है, लेकिन शहर को स्वच्छ बनाने हमारी और सभी शहरवासियों की जिम्मेदारी हैं, ये शहर उनका भी है, जो प्राइवेट कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  दीपावली पर लोगों को बधाई देने सड़क पर उतरे मंत्री कपिल और चेयरपर्सन मीनाक्षी

लोग घर बेचने को तैयार, नहीं हो रहे लड़कों के रिश्ते

मुजफ्फरनगर। रामलीला टिल्ला पर अवैध कूड़ा डलाव घर बंद कराने का विरोध कर रहे प्राइवेट सफाई कर्मचारियों के सामने पालिका टीम के समर्थन में डटकर खड़े हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि वो बरसों से इस कूड़ा घर को बंद कराने के लिए तपस्या कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इनमें से कुछ लोगों का कहना है कि वो इस कूड़ा और गन्दगी से इतने परेशान हैं कि उनके घरों में मेहमानों का आना जाना भी बंद हो गया है। उनके बच्चों के रिश्ते भी नहीं हो पा रहे हैं। कई परिवारों में लड़कों के रिश्ते इसी गन्दगी के ढेर के कारण टूट चुक हैं। मौके पर मौजूद कंपनी के जोन इंचार्ज बलजीत सिंह ने बताया कि कई लोगों ने उनको शिकायत करते हुए कहा है कि वो इस गन्दगी के कारण अपने मकान तक बेचने की तैयारी कर रहे हैं। यदि कूड़ा डलाव घर बंद न हुआ तो भविष्य में उनको मकान बेचकर दूसरे स्थान पर जाना पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें:  गौशाला में गौकशी पर प्रधान सहित 125 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Also Read This

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी पर मौसम विभाग की चेतावनी

यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी ने लोगों को समय से पहले ही तपिश का अहसास करा दिया है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, जबकि हमीरपुर में पारा 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण दोपहर में बाहर निकलना चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऊनी कपड़े अलमारी में रखे जा रहे हैं और घरों में पंखे फिर से चलने लगे हैं। मौसम विभाग की चेतावनी: और बढ़ेगी तपिश यूपी में फरवरी में बढ़ती गर्मी को लेकर आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र,

Read More »
सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री, किताबें वापस लेने के निर्देश

एनसीईआरटी की किताब में न्यायपालिका पर आपत्तिजनक सामग्री को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। गुरुवार को हुई सुनवाई में भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने इसे “गहरी और सोची-समझी साजिश” करार देते हुए जांच के निर्देश दिए। कोर्ट ने सभी प्रतियां वापस लेने और दो सप्ताह में अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही उसका वितरण भी रोक दिया। संस्था ने ‘अनुचित सामग्री’ के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा। क्या है पूरा मामला? एनसीईआरटी की

Read More »

1 मार्च से लागू होगा सिम-बाइंडिंग नियम, WhatsApp पर असर

1 मार्च 2026 से सिम-बाइंडिंग नियम लागू होगा, जिसके तहत WhatsApp समेत सभी प्रमुख मैसेजिंग ऐप्स को एक्टिव सिम से जुड़े रहना अनिवार्य होगा। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस नियम में कोई ढील नहीं दी जाएगी और कंपनियों को इसे हर हाल में लागू करना होगा। यह कदम डिजिटल सुरक्षा मजबूत करने और साइबर अपराध पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। क्या है सिम-बाइंडिंग नियम और क्यों जरूरी? सिम-बाइंडिंग नियम के तहत जिस मोबाइल नंबर से आपने WhatsApp अकाउंट बनाया है, वही सिम आपके फोन में लगातार एक्टिव रहनी चाहिए। अगर सिम हटाई जाती है, बंद हो जाती है या दूसरे फोन में डाल

Read More »
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करते श्रद्धालु

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, घर में होगा धन का आगमन

हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन धन, ऐश्वर्य और सुख-समृद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां लक्ष्मी को समर्पित माना गया है। धार्मिक शास्त्रों में वर्णित है कि यदि इस दिन श्रद्धा और नियमपूर्वक पूजा-उपासना की जाए तो जीवन से दरिद्रता दूर होती है और आर्थिक स्थिति में स्थिरता आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह से है, जो भौतिक सुख-सुविधाओं और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की आराधना करने से न केवल धन लाभ होता है, बल्कि परिवार में प्रेम, शांति और सौहार्द भी बढ़ता है। मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न माना जाता है कि मां लक्ष्मी का वास वहीं

Read More »
होलिका दहन 2026 की पूजा करते श्रद्धालु

होलिका दहन 2026: जानें सही नियम और शुभ मुहूर्त

होलिका दहन 2026 फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाएगा। यह पर्व केवल रंगों की होली का आरंभ नहीं है, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक भी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार की कृपा से होलिका अग्नि में भस्म हो गई और प्रह्लाद सुरक्षित रहे। इसी घटना की स्मृति में होलिका दहन किया जाता है। होलिका की अग्नि को पाप, रोग और नकारात्मक ऊर्जा के नाश का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजन करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। तिथि और शुभ मुहूर्त वैदिक पंचांग के अनुसार 2

Read More »

होली पर बिजली कटौती नहीं, सरकार का बड़ा फैसला

होली पर बिजली कटौती नहीं करने का निर्णय लिया गया है। त्योहार को देखते हुए राजधानी समेत प्रदेश में अब सुधार कार्य के नाम पर बिजली बंद नहीं की जाएगी। केवल कोई बड़ी फॉल्ट आने पर ही आपूर्ति रोकी जाएगी और वह भी उच्च अधिकारियों की अनुमति से बाजारों और घरों में कामकाज प्रभावित होने की शिकायतों के बाद यह अहम फैसला लिया गया है। होली पर बिजली कटौती नहीं, सुधार कार्य स्थगित गोमतीनगर के विपिनखंड उपकेंद्र क्षेत्र में 25 फरवरी से 10 मार्च तक 14 दिनों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे के बीच चार बार बिजली बंद करने की जो योजना बनाई गई थी, उसे अगले

Read More »