नाइट स्वीपिंग के विरोध में वाल्मीकि नेताओं ने दिया धरना

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले की सभी दस नगरीय निकायों से आये वाल्मीकि समाज के नेताओं के साथ सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को डीएम कार्यालय पर धरना देकर निकायों के अधिकारियों पर सफाई कर्मियों का शोषण करने के आरोप लगाते हुए समाज के खिलाफ टिप्पणी करने पर सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान मुजफ्फरनगर पालिका द्वारा शुरू किये गये नाइट स्वीपिंग अभियान का भी भारी विरोध किया और सफाई कर्मियों की सुबह की ड्यूटी में परिवर्तन करने सहित 13 मांगों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन देकर 12 फरवरी से पूरे जिले में कामबंद हड़ताल करने की चेतावनी दी।

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के सहारनपुर मण्डल प्रभारी दीपक गम्भीर और जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार घामा के नेतृत्व में मंगलवार को वाल्मीकि समाज के नेता और सफाई कर्मचारी नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय परिसर में पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। इस दौरान दीपक गम्भीर ने आरोप लगाये कि पूरे जिले में निकायों में सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है। प्रदर्शन के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अपूर्वा यादव को सौंपा गया। संघ की ओर से कहा गया कि निकायों में संविदा और आउटसोर्स पर दैनिक वेतनभोगी के रूप में रखे गये सफाई कर्मचारियों और मृत संविदा कर्मियों के आश्रितों का खुला शोषण किया जा रहा है।

खासकर मुजफ्फरनगर पालिका के द्वारा नाइट स्वीपिंग अभियान का खुला विरोध करते हुए इसे बंद कराने और यहां सफाई कर्मियों की सवेरे की ड्यूटी छह बजे के बजाये आठ बजे से शुरू करने की मांग की गई। मुजफ्फरनगर पालिका में संविदा सफाई कर्मियों का पीएफ और अन्य देयकों का भुगतान शासनादेश के अनुसार नहीं किये जाने के आरोप लगाते हुए सभी निकायों में इसे लागू कराने और मृतक संविदा सफाई कर्मियों के आश्रितों को न तो 6 लाख मुआवजा दिया गया और न ही 7 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। संविदा कर्मियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिलाने, यूपी में दो लाख सफाई कर्मियों की भर्ती करने, बैक लॉग में सफाई कर्मी पद पर भर्ती हुए लोगों से मूल कार्य ही कराने, ठेका सफाई कर्मियों का वेतन 21 हजार करने, सभी का आयुष्मान कार्ड बनवाने और कोविड 19 में कार्य करने के लिए सफाई कर्मियों को प्रोत्साहन राशि से पुरस्कृत करने की मांग संघ ने की है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-हर वार्ड में नगरपालिका स्थापित करेगी डिजिटल सिक्योरिटी

इसके साथ ही दीपक गम्भीर ने बताया कि पिछले दिनों वो मृतक आश्रित सफाई कर्मी की पुत्री शिवांगी को शैक्षिक योग्यतानुसार पालिका में लिपिक वर्ग में नियुक्त करने की मांग को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप से मिले थे, आरोप है कि सिटी मजिस्ट्रेट ने इस संदर्भ में ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह से फोन पर वार्ता करते हुए वाल्मीकि समाज के प्रति गलत टिप्पणी कर समाज को ठेस पहुंचाई है। प्रदर्शन में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराये जाने की मांग करते हुए कहा कि 11 फरवरी तक यदि उक्त समस्याओं पर कदम नहीं उठाया गया तो 12 फरवरी से सभी दस निकायों में सफाई कर्मचारियों की कामबंद हड़ताल कर जिला मुख्यालय पर धरना दिया जायेगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से दीपक गम्भीर सुधीर घामा के अलावा गोपाल सुधारक, बाबूदास गोविन्द, रामकृपाल सिंह, पवन कुमार, संजय कुमार, नितेश कुमार, शिवा, विपिन, रोकी, धर्म सिंह, नन्द किशोर, जय प्रकाश, मोनू, अंकुर, सिकन्दर, सागर, विनीत, लाखन सिंह, आशीष कुमार, राजकुमार, कमल और दिनेश सहित अन्य सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  जिसके अंदर मानवता नहीं उसको उसी की भाषा में सबक सिखाने का काम करेगी भारतीय जनता पार्टी कि सरकार

Also Read This

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमित शर्मा द्वारा घोषित किया गया। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन ने जताया विश्वास जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अमित शर्मा ने जारी पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए

Read More »

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »