गुंडागर्दी का वीडियो वायरलः ‘अज्जू गैंग’ ने बीच सड़क पर युवक को घेरकर पीटा

मुजफ्फरनगर। शहर में कानून व्यवस्था को चुनौती देती एक और घटना सामने आई है। थाना नई मंडी क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी एक युवक ‘अज्जू’ का एक और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो लगभग चार दिन पुराना है, जिसमें अज्जू और उसके साथियों ने सहारनपुर अड्डे के पास एक युवक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा।

घटना खालसा ई-रिक्शा स्टैंड के पास की बताई जा रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अज्जू अपने कथित गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर युवक को चारों ओर से घेरकर पीट रहा है। राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल है, लेकिन कोई भी पीड़ित की मदद के लिए सामने नहीं आता। स्थानीय लोगों का कहना है कि अज्जू पहले भी इस तरह की घटनाओं में लिप्त रहा है, और उसके कई वीडियो पहले भी वायरल हो चुके हैं। आरोप है कि अज्जू खुद को अज्जू गैंग का सरगना बताता है और अपने साथ युवाओं का एक समूह रखता है जो अक्सर मारपीट, धमकी और दबंगई जैसी गतिविधियों में शामिल रहते हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-मंडी समिति पर बकाया 3.42 करोड़ रुपये वसूलेगी पालिका

हालांकि पुलिस द्वारा अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन वायरल वीडियो के बाद स्थानीय जनता में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई, तो यह ‘गैंग कल्चर’ और भी विकराल रूप ले सकता है। स्थानीय व्यापारी और रहवासी इस प्रकार की घटनाओं से भयभीत हैं। एक दुकानदार ने कहा कि हर रोज़ की तरह जब हम दुकान खोल रहे थे, तभी हंगामा शुरू हो गया। सभी दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। यह कोई पहला मामला नहीं है, पुलिस को ऐसे गुंडों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दस निकायों हुई धनवर्षा, शासन से मिले 17.45 करोड़

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-डकैती की योजना बना रहे बदमाशों

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »