गंदे पानी से गुजरकर श्मशान घाट तक पहुंचने को मजबूर ग्रामीण

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टांडा माजरा के निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर श्मशान घाट तक जाना पड़ता है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद आज तक भी सड़कों पर जलभराव हैं, जो दूषित हो चुका है। यहां बीमारी फैलने का खतरा तो है ही अंतिम यात्रा भी इसी गंदे पानी से होकर गुजर रही है। इस ज्वलंत समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

टांडा माजरा के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव पर समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर लापरवाही और अनदेखी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। गांव के रास्तों पर पानी इस कदर भरा रहता है कि बरसात के मौसम में तो हालत और भी बदतर हो जाती है, लेकिन चिंता की बात यह है कि सूखे मौसम में भी गलियों का यही हाल बना रहता है। गांव की गलियां मानो तालाब में तब्दील हो चुकी हैं।

यह सवाल अब ग्रामीणों की जुबान पर आम हो चुका है कि इस बदहाली से उनको कब तक निजात मिलेगी। लोगों का कहना है कि एक ओर सरकार स्वच्छ भारत मिशन और साफ-सफाई को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर गांवों की जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए जो रास्ता है, वह पूरी तरह से जलमग्न रहता है, जिससे अंतिम संस्कार जैसे गंभीर कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। कई बार ग्रामीणों को वैकल्पिक, असुविधाजनक मार्गों से होकर गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों के द्वारा अर्थी लेकर इसी गंदे पानी से गुजरते हुए श्मशान जाने की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की कई बार शिकायत की, लेकिन न तो कोई निरीक्षण हुआ और न ही कोई समाधान। इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है और लोग स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराई जाए, श्मशान घाट तक जाने वाले मार्ग की मरम्मत हो, और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव के प्रस्ताव पर मुहर, मुजफ्फरनगर बनेगा स्मार्ट सिटी

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  HONEY TRAP-चिनाई मिस्त्री की पत्नी संग बनवाई अश्लील वीडियो और फिर कर लिया कैदगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ

Read More »