राखी बंधन के साथ हर बहन भाइयों से लेकर महिलाओं के सम्मान का संकल्पः जयंती

मुजफ्फरनगर। बामनहेरी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व हर्षाेल्लाह से मनाया गया। बामनहेरी सेवा केंद्र इंचार्ज राजयोगिनी बीके जयंती दीदी ने इस अवसर पर कहा कि इस बार रक्षाबंधन के पावन पर्व को हम सभी नए और अनोखे तरीके से मनाएंगे।

जयंती दीदी ने कार्यक्रम में आई सभी बहनों से कहा कि आप सभी इस बार अपने भाइयों को रक्षा सूत्र बांधते समय संकल्प कराएं कि मेरे भैया! जैसे आप मुझे अपनी बहन की रीति से सदा पवित्र भाव, और विचार रखते हैं, मेरी लाज सम्मान और इज्जत की रक्षा करते हैं, वैसे ही समाज की हर बेटी को अपनी बहन की तरह पवित्र दृष्टि से देखेंगे, उसके सम्मान और इज्जत की रक्षा करेंगे। जहां कहीं भी कोई बहन बेटी समस्या में होगी तो हर संभव मदद करेंगे। यदि हर एक बहन अपने भाई से यह संकल्प कराए तो समाज में हर बहन और बेटी निडर होकर घर की चार दिवारी से बाहर निकल सकेगी। हम सभी के सामूहिक प्रयासों से परिवार, समाज, राष्ट्र और सारा विश्व एक आदर्श सुन्दर समाज बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  पालिका का कल्याण मण्डप देवी अहिल्याबाई को समर्पित किया जायेः अरविंद

जयंती दीदी ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर हम सभी संकल्प करें कि अपने विचारों को सकारात्मकता से भरपूर रखेंगे, सदा श्रेष्ठ, शुभ और प्रेरणादायी विचार ही करेंगे। सदा स्वयं उमंग उत्साह से भरपूर रहेंगे और दूसरों को भी उमंग उत्साह दिलाएंगे। खुश रहेंगे और खुशियां बाटेंगे। सदा दुआ लेंगे और दुआ देंगे। यदि हमने इन बातों को जीवन में शामिल कर लिया तो यकीन मानिए आपका जीवन खुशियों से गुलजार और सुख शान्ति, आनंदमय बन जाएगा। कार्यक्रम में बीके सरला, पूजा, तोशी, उर्मिला विधि, रिया, शालिनी, अलका, इन्दु, अंजलि, दीपा, अंज, राजेंद्र चौधरी, अवनीत, नीरज वर्मा, वरुण तथा मीडिया प्रभारी केतन कर्णवाल आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस चौकी के पास दुकानों पर आधी रात बजाया घन, सोती रही पुलिस

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  राजवाहे की पटरी टूटने से दो गांवों का रास्ता कटा, ग्रामीणों को हो रही परेशानीसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »