मीरापुर उपचुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ताः ज़िया चौधरी

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट व संचालन जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत द्वारा किया गया।

मीटिंग को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने कहा की आने वाले विधानसभा उपचुनाव मीरापुर के लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह तैयार है तथा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रत्येक जोन, सेक्टर व बूथ को पुनर्गठित करते हुए पूरे विधानसभा में सेक्टर जोन की मीटिंग के जरिए बूथ कमेटी को सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने कहा की पीडीए समाज को समाजवादी पार्टी में पूर्ण सम्मान के साथ उपचुनाव के लिए जागृत करने का अभियान निरंतर जारी है।

इसे भी पढ़ें:  मंगलौर विधानसभा के चुनाव को मुजफ्फरनगर में मिलेगी छुट्टी

मीटिंग को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव नौशाद अली पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सैनी वरिष्ठ सपा नेता विनय पाल, साजिद हसन ने कहा कि जनपद में सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी आम हो गई है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी भेदभाव के चलते जनता का उत्पीड़न चरम पर है। भाजपा सरकार इस पर अंकुश लगाए अन्यथा समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता इसके विरुद्ध आंदोलन छेड़ने को बाध्य होंगे। मीटिंग में सपा विधानसभा अध्यक्ष सादिक चौहान, सतबीर त्यागी, अकरम खान, नगर अध्यक्ष ऐश मोहम्मद मेवाती ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह पाल द्वारा मीरापुर विधानसभा चुनाव को लेकर टीम बनाकर प्रत्येक गांव तथा कस्बे के वार्ड में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का विकास व भाईचारे का संदेश पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

मीटिंग पश्चात वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श्री सुधाकर कश्यप के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मीटिंग में मुख्यरूप से सपा जिला उपाध्यक्ष आमिर कासिम, सुरेश पाल सिंह प्रजापति, पवन बंसल, सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला क़ुरैशी, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास, सपा जिला सचिव रमेशचंद शर्मा, पंकज सैनी, अंकित शर्मा, इमरान सिद्दीकी, पवन पाल, इकबाल क़ुरैशी, नगर अध्यक्ष खतौली काज़ी इरफान, सपा नेता असद पाशा, हाजी गुफरान, बाल मुकुंद ग्रेड, मास्टर अल्ताफ सपा सभासद शहजाद चीकू, सुंदर सिंह, हसीब राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, नगर अध्यक्ष भोकरहेड़ी डा. अलीशेर अंसारी, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा डा. हनीफ अंसारी एडवोकेट, सपा पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी, सपा नेत्री दीप्ति पाल, अनिता कश्यप, सपा नेता सचिन पाल, नरेश पाल, राशिद जैदी, मौ मेहंदी, हनीफ इदरीसी, शानू ठेकेदार, शादाब राणा, रवि कुमार, अनेश कुमार, जियाउल चौधरी, प्रधान अर्जुन नैन, अनुराग पाल, जुल्फिकार अली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-शहर को 150 लाख की 10 नई सड़कों की सौगात

Also Read This

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  संभल प्रकरण में जाट समाज पर टिप्पणी को लेकर आक्रोशसपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक पंकज मलिक भी कार्यक्रम

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »