भारतीय संस्कृति की पहचान है योगः कपिल देव

मुजफ्फरनगर। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर योगा फॉर वन अर्थ-वन हेल्थ के प्रति जनजागरण किया गया। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने प्रभार वाले जनपद बिजनौर में आयोजित भव्य योग शिविर में सहभागिता कर योगाभ्यास किया।


योगाचार्य प्रशांत ने योग और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए आसनों की जानकारी दी। इस आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित जनमानस, युवाओं, बच्चों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने योग में भाग लेकर यह संदेश दिया कि योग के प्रति आज देश में जागृति आ रही है। यहां मंत्री कपिल देव ने अपने संदेश में कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो हमें शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन प्रदान करता है। मंत्री कपिल देव ने सभी से अपील करते हुए कहा कि वे योग को अपने दैनिकवन का अभिन्न अंग बनाएं और स्वस्थ भारत, समर्थ भारत की संकल्पना को साकार करें। योग से ही रोग मुक्तवन संभव है, उन्होंने योग दिवस एक दिन नहीं, जीवन भर की प्रेरणा के रूप में अपनाने की अपील की। इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक सूची चौधरी, भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी, नोडल अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह , जिलाधिकारी श्रीमती जसजीत कौर ,एस एस पी अभिषेक सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता और आम जनमानस मौजूद रहा।

इसे भी पढ़ें:  PALIKA-कर निर्धारण अधिकारी दिनेश कुमार ने संभाला चार्ज, अधिकार मिलने का इंतजार


योग कार्यक्रम के उपरांत मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने उद्योग विकास की दिशा में सार्थक संवाद के लिए बिजनौर जनपद में अवनीश अग्रवाल के आवास पर उद्योग बंधुओं के साथ बैठक कर विभिन्न औद्योगिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में स्थानीय उद्योगों की प्रगति, स्वरोजगार के नए अवसर, बुनियादी ढांचे के विकास, सरकारी योजनाओं के लाभ और उद्योगों को आ रही व्यवहारिक समस्याओं पर गंभीर मंथन हुआ। कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार उद्योग जगत को सहयोगी वातावरण प्रदान करने हेतु निरंतर कार्य कर रही है। ष्एक जिला एक उत्पाद, एमएसएमई प्रोत्साहन योजना, निवेश प्रोत्साहन नीति जैसे कार्यक्रमों ने उद्यमिता को नई ऊर्जा दी है। बताया कि इस बैठक में उपस्थित सभी उद्यमियों ने अपने सुझाव और समस्याएं साझा कीं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों को भेजा जाएगा ताकि समाधान सुनिश्चित किया जा सके। सरकार का लक्ष्य रोजगार, निवेश और आत्मनिर्भरता का सशक्त तंत्र विकसित करना है। इसी भावना के साथ संवाद का यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  गंदे पानी से गुजरकर श्मशान घाट तक पहुंचने को मजबूर ग्रामीण

Also Read This

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »

सांसद हरेन्द्र मलिक ने विधायक पुत्र के साथ दिव्यांगों को बांटी ट्राई साइकिल

सपा सांसद ने कहा कि हमें मुख्यमंत्री योगी और जयंत के स्वागत का प्रशासन ने नहीं दिया अवसर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल वितरित की गईं। इस दौरान जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी दिखी, वहीं कार्यक्रम में सियासी बयानबाजी भी सामने आई। यह कार्यक्रम सपा सांसद हरेंद्र मलिक के आवास पर आयोजित किया गया था। गुलशन पॉलीओल्स लिमिटेड के सहयोग से लगभग 10 दिव्यांगजनों को ये ट्राई साइकिलें दी गईं। लाभार्थियों ने इस पहल को अपने लिए बड़ी सहूलियत बताया। इसे भी पढ़ें:  गुंडागर्दी का वीडियो वायरलः ‘अज्जू गैंग’ ने बीच सड़क पर युवक को घेरकर पीटासपा सांसद के पुत्र चरथावल विधानसभा से सपा विधायक

Read More »

मुजफ्फरनगर-लाइसेंसी राइफल से चली गोली, युवक की मौत

शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड पर हुई घटना, परिवार में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया मुजफ्फरनगर। शहर के शाहबुद्दीनपुर रोड क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने परिवार की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था, तभी अचानक गोली चल गई, और यह गोली उसका सिर भेद गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक जिला पंचायत सदस्य का भतीजा बताया गया है। मामले में लाइसेंसी

Read More »

नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

नईदिल्ली। दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हो गया है। कल शनिवार को अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मशहूर सिंगर आशा भोसले हमारे बीच नहीं रहीं। 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। करीब सात दशक तक सिनेमाई दुनिया में अपनी सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली गायिका को कल शनिवार को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका उपचार चल रहा था। दुनियाभर के फैंस दुआएं कर रहे थे। मगर, रविवार को गायिका ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इसे

Read More »

पुलिस ने किसान नेता को किया हाउस अरेस्ट, किसान संगठनों में नाराजगी

मुजफ्फरनगर। किसान राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चौधरी शाह आलम को प्रशासन द्वारा अंबा विहार स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई खालापार थाना पुलिस द्वारा की गई है, जिसके बाद क्षेत्र में हलचल तेज हो गई। हाउस अरेस्ट की सूचना मिलते ही किसान संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। समर्थकों का कहना है कि यह कदम किसानों और मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास है। इस मामले को लेकर किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा है कि गिरफ्तारियों से आंदोलन कमजोर नहीं होगा, बल्कि और मजबूत होगा। चौधरी शाह आलम ने भी संदेश दिया कि

Read More »