अमित शाह से मिले योगी के मंत्री कपिल देव

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव ने गुरूवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंट की। इस दौरान योगी सरकार के मंत्री कपिल देव ने अमित शाह को प्रेमोपहार भेंट करते हुए यूपी में केन्द्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही मुजफ्फरनगर जनपद के विकास को लेकर भी चर्चा की।

गुरूवार को दिल्ली पहुंचे मुजफ्फरनगर जनपद की सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और इस दौरान उनके द्वारा मुजफ्फरनगर के सर्वांगीण विकास और विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा की गई। 

इसे भी पढ़ें:  मदीना मस्जिद के मोअज्जिन के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर मुकदमा दर्ज

दिल्ली पहुंचे नगर विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से भेट कर उत्तर प्रदेश एवं विशेष रूप से मुज़फ्फरनगर के उद्यमियों को केंद्र एवं प्रदेश के सरकारी विभाग सेंट्रल ज़ीएसटी व स्टेट ज़ीएसटी मे आ रही परेशानियों व विसंगतियों के निस्तारण के संबंध मे वार्ता की उन्होंने व्यापारियों और उद्यमियों के लिए कार्यालयों मे रजिस्ट्रेशन, रिटर्न फाइल, टैक्स भुगतान और जीएसटी कानून से संबंधित परामर्श जैसे कई महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान किये जाने के लिए सुविधा केन्द्रो की संख्या बढ़ाये जाने पर जोर दिया।

इसे भी पढ़ें:  डीएम और एसएसपी ने पुरकाजी पहुंचकर जनता को दिया संदेश

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  विकास को रफ्तारः मोरना चीनी मिल

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »