योजनाओं के सहारे छोटे उद्योगों से स्वरोजगार को बढ़ावा दें युवाः उमेश मिश्रा

मुजफ्फरनगर। स्वरोजगार को बढ़ावा देने व छोटे उद्यमियों को )ण देने के लिए जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से गुरूवार को सरकूलर रोड स्थित पीएनबी सर्किल हेड आफिस में पीएनबी एमएसएमई एक्सपो का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर बल दिया।

कार्यक्रम में पधारने पर डीएम व सभी अतिथियों का पीएनबी के एजीएम मुजफ्फरनगर सर्किल हेड सुनीत अग्रवाल ने बुके देकर स्वागत किया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पीएनबी एमएसएमई एक्सपो का फीता काटने के बाद दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पीएनबी जिले का लीड बैंक है, बड़ा बैंक है और एलडीएम भी सकारात्मक सोच रखते हैं, इसलिए आम आदमी को बैंक की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। यह बहुत खुशी की बात है कि पीएनबी एमएसएमई एक्सपो के माध्यम से जनपद के विकास को नई दिशा देने का प्रयास किया गया है। लघु व मध्यम उद्योग सबसे बढ़िया है, यहां कम लागत के उद्योग व स्टार्टअप शुरू होने से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। इसमें बैंक का सहयोग बेहद जरूरी है। नया उद्योग लगाने वालों के प्रति बैंक वाले भी सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए उनका सहयोग करें। उन्हें बैंक की योजनाओं व सब्सिडी की सही जानकारी दें और अच्छा व्यवहार रखें। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति बैंक से लोन लेता है, वह पहले दिन से ही वापस लौटाने के बारे में सोचना शुरू कर देता है, इसलिए बैंक के अधिकारियों को यह भी प्रयास करना चाहिए कि )णदाताओं को यह समझायें कि इतने समय में लोन चुकता करने से सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं। इस तरह की जागरूकता से बैंक की किस्त भी समय से वापस आयेगी।

जिला उद्योग केंद्र की डिप्टी कमिश्नर जैस्मीन फौजदार ने बताया कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस सबमें पीएनबी का बहुत बड़ा सहयोग मिल रहा है। केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उनका विभाग स्वरोजगार देने में जुटा है। सरकार का लक्ष्य दस करोड़ लोगों को स्वरोजगार देने का है, जिसमें जिले को 1500 का लक्ष्य मिला है, जिसमें तीन सौ फ़ाइल पीएनबी में हैं और पीएनबी का बहुत बड़ा सहयोग मिल रहा है। पीएनबी के एजीएम व डिप्टी सर्किल हेड राजीव रंजन ने बताया कि पीएनबी अपने ग्राहकों की जरूरत पूरी करने को प्रतिब( है। आज के समय में पीएनबी किसी परिचय का मोहताज नहीं है, जिसके चलते ग्राहकों का विश्वास भी बैंक पर बना हुआ है। सभी बैंकिंग सुविधाओं को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आज के समय में बैंक से बड़े कारपोरेट घरानों से लेकर आम आदमी भी जुडा हुआ है। सभी के सहयोग से पीएनबी सबसे बड़ा बैंक है, इसलिए पीएनबी एमएसएमई एक्सपो लगाकर नये लोगों को स्वरोजगार देने का काम किया जा रहा है अपने पुराने ग्राहकों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया गया है। कार्यक्रम का संचालन पल्लवी ने किया। कार्यक्रम में पीएनबी एमएसएमई चीफ मैनेजर अनिल सिंह के अलावा जिले के प्रमुख उद्यमियों में अंकुर बिंदल, कुश पुरी, अंकुर गर्ग, मुकेश गोयल, प्रवीण जैन, रघुराज गर्ग, अभिषेक अग्रवाल, सौरभ कंसल, अजय जैन सीए, संजय बंसल, अरुण प्रताप सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  कवाल कांड-पूर्व मंत्री संजीव, सांसद हरेन्द्र ने कोर्ट में लगाई हाजिरी

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दीपावली उत्सवगर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »