पति-देवर विवाहिता को दे रहे बहन के फोटो वायरल करने की धमकी

सात माह पहले हुई थी शादी, मुकदमेबाजी की रंजिश में होलिका दहन के दिन बाजार में दी जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के शाहपुर क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और देवर के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विवाहिता का आरोप है कि मुकदमेबाजी के विवाद को लेकर आरोपियों ने सरेबाजार गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और उसकी बहन के आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर वायरल करने की धमकी दी।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में रोगियों को मिला उपचार का दोहरा लाभ

ग्राम गढ़ी बहादुरपुर निवासी मधुर पुत्री इन्द्रपाल सिंह ने थाना शाहपुर में दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 9 दिसंबर 2018 को रोहित पुत्र यशपाल निवासी ग्राम कुरड़ी, थाना छपरोली जिला बागपत के साथ हुई थी। विवाहिता के अनुसार शादी के बाद उसके साथ मारपीट की घटनाएं हुईं, जिसके चलते मामला मुजफ्फरनगर कोर्ट में विचाराधीन है। इसी मुकदमेबाजी के कारण पति रोहित, देवर मोहित और ससुर यशपाल उससे रंजिश रखने लगे।
पीड़िता का आरोप है कि होलिका दहन के दिन 2 मार्च 2026 को शाम करीब सात बजे कस्बा शाहपुर स्थित सीमा जूस कॉर्नर के पास रोहित और मोहित ने उसे रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान आरोपियों ने उसकी बहन के फोटो वायरल करने की भी धमकी दी।

इसे भी पढ़ें:  शामली रोड पर झुग्गियां हटवाने पर भड़के विधायक पंकज मलिक

विवाहिता का कहना है कि 5 मार्च 2026 को रोहित और मोहित ने एक व्हाट्सएप नंबर से उसकी बहन के आपत्तिजनक फोटो भेज दिए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो उसे जान से मार दिया जाएगा और उसकी बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर दी जाएंगी। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत संगम

Also Read This

मिशन यूपी 2027 को लेकर भाजपा का बड़ा संगठन विस्तार प्लान

मिशन यूपी 2027 को फतह करने के लिए भाजपा ने नई रणनीति तैयार की है। इसमें सवर्णों और पार्टी कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने, संगठन विस्तार और विभिन्न जातीय वर्गों को प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस रणनीति को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा नेतृत्व के बीच सहमति बन चुकी है। भाजपा का लक्ष्य उत्तर प्रदेश की सत्ता में लगातार तीसरी बार वापसी करना है। इसके लिए संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर बदलाव और समायोजन की तैयारी चल रही है। मिशन यूपी 2027 को ध्यान में रखते हुए भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दोनों ही स्तर पर सक्रियता बढ़ गई है। मुख्यमंत्री

Read More »