नसीरपुर प्रकरण: बड़े अफसरों संग किसान नेताओं की वार्ता बेनतीजा

किसान संगठनों ने डीएम-एसएसपी के समक्ष रखी एसओ को हटाने की मांग, 14 मार्च को एक ही गांव में दो महापंचायत के ऐलान से प्रशासन की चिंता बढ़ी

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के तितावी क्षेत्र के नसीरपुर गांव में हुए विवाद के बाद जिले में सामाजिक तनाव गहराता जा रहा है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद पनपे आक्रोश में किसान संगठनों की एंट्री और 14 मार्च को एक ही गांव में दो अलग-अलग महापंचायतों के ऐलान ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। इस टकराव और महापंचायतों को टालने की कोशिश में जुटे बड़े किसान नेताओं और आला अधिकारियों के बीच हुई वार्ता भी बेनतीजा रही।

थाना तितावी क्षेत्र के गांव नसीरपुर में एक मामूली विवाद अब बड़े सामाजिक टकराव का रूप लेता नजर आ रहा है। गाड़ी और भैंसा-बुग्गी हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी अब दो समुदायों के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गई है। एक ओर इस मारपीट प्रकरण में आरोपी बनाये गये भारतीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने 14 मार्च को सम्मान बचाओ महापंचायत बुलाने का ऐलान किया है, वहीं कश्यप समाज ने भी उसी दिन नसीरपुर में ही पीड़ित के समर्थन में पंचायत करने की घोषणा कर दी है। इससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पत्नी से बिगड़ी बात तो फांसी पर झूल गया सिपाही

नसीरपुर में प्रस्तावित पंचायत को लेकर तैयारियों के बीच भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा से मुलाकात कर मामले को लेकर चर्चा की। इस दौरान तितावी थाना प्रभारी पर लापरवाही और पक्षपात के आरोप लगाए गए तथा उन्हें हटाने की मांग की गई, लेकिन वार्ता किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी।
ठाकुर पूरन सिंह ने आरोप लगाया कि तितावी थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली से क्षेत्र में माहौल बिगड़ रहा है। उनका कहना है कि ऐसे अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 14 मार्च की महापंचायत सम्मान बचाने के लिए आयोजित की जा रही है और इसे किसी भी हाल में टाला नहीं जाएगा। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भी पूरन सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि जो लोग क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने जनपद के पुलिस अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई।

इसे भी पढ़ें:  LOKSABHA ELECTION-तीन वोटरों की खातिर डीएम कोर्ट में सजा पीवीसी

6 मार्च को नसीरपुर गांव में गाड़ी और भैंसा-बुग्गी हटाने को लेकर ठाकुर पूरन सिंह और कश्यप समाज के युवक दुष्यंत के बीच कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान पूरन सिंह के बेटों और भाई ने दुष्यंत के साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पूरन सिंह के बेटे और भाई सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब एक ही दिन और एक ही गांव में दो महापंचायतों के ऐलान से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया गया है और तितावी क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन दोनों पक्षों से लगातार बातचीत कर माहौल शांत रखने की कोशिश में जुटा है।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल गेट पर रोडवेज बसों की अवैध पार्किंग से पालिकाध्यक्ष खफा

कश्यप समाज के तेवर सख्त, पूरन बोले-नहीं मांगूंगा माफी

इस घटना के बाद कश्यप समाज में नाराजगी देखी जा रही है। गांव अलीपुर खुर्द (तिरपड़ी) में आयोजित हुई पंचायत में समाज के लोगों ने इसे सम्मान का मुद्दा बताया। पंचायत में मांग की गई कि ठाकुर पूरन सिंह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। समाज के नेताओं ने साफ कहा कि यदि 14 मार्च को ठाकुर पूरन सिंह नसीरपुर में पंचायत करेंगे तो उसी दिन कश्यप समाज भी बड़ी संख्या में जुटकर अपनी महापंचायत करेगा। इस दौरान खाप चौधरी ओमप्रकाश कश्यप, इंजीनियर देवेंद्र कश्यप, ग्राम प्रधान नीरज कश्यप और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सागर कश्यप सहित कई लोग मौजूद रहे। दूसरी ओर किसान नेता ठाकुर पूरन सिंह ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अपने बेटों को जेल भेजकर उन्होंने उसी दिन समझौता कर लिया था, इसलिए अब माफी मांगने का सवाल नहीं उठता। उनका कहना है कि हमारी लड़ाई किसी समाज से नहीं बल्कि पुलिस प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई से है।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त-राजस्व बदले, यूपी में 84 अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश/मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 84 अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है। इस सूची में अपर जिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, विकास प्राधिकरणों के सचिव, विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारी और कई जिलों के प्रशासनिक अफसर शामिल हैं। इस फेरबदल में मुजफ्फरनगर के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात गजेंद्र कुमार का तबादला कर उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत कुमार सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम वित्त एवं राजस्व नियुक्त किया गया है। इस तबादला सूची में केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, बल्कि वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा,

Read More »

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई प्रधान पति का अस्पताल सील

मुजफ्फरनगर। खतौली और जानसठ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। ए-सी-एम-ओ अजय कुमार के नेतृत्व में टीम ने शेखपुरा स्थित दयावती मेडिकेयर सेंटर पर छापा मारा। जांच में पंजीड्डत डॉक्टर अनुपस्थित मिले और अस्पताल परिसर का उपयोग आवास के रूप में पाया गया, जिसके बाद ओ-पी-डी और वार्ड को सील कर दिया गया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में क्रिकेट लीगः सोमवार को होगा भव्य आगाजयह अस्पताल शाहपुर खतौली की प्रधान रेखा भड़ाना के पति ओमपाल सिंह भड़ाना द्वारा संचालित है, जिन्हें दो दिन में स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके अलावा जानसठ में शबाना के क्लीनिक पर

Read More »

पुलिस मुठभेड़ में दो वाहन चोर घायल गिरफ्तार, छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में टिकैत चौक के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो वाहन चोर एनएच-58 स्थित कूकड़ी ग्राउंड के पास बने एक खंडहर में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए हैं और उन्हें बेचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कई बार चेतावनी दी, लेकिन बदमाश लगातार रुक-रुक कर गोली चलाते रहे। इसके बाद पुलिस

Read More »

मुजफ्फरनगर: एम्बुलेंस में था वैन का पंजीकरण, बना दी स्कूल की मिनी बस

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूली वाहनों की सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ऐसा वाहन पकड़ा गया, जो पूर्व में एंबुलेंस के रूप में पंजीकृत था, लेकिन उसे अवैध रूप से स्कूल वाहन बनाकर बच्चों के परिवहन में लगाया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों ने वाहन को तत्काल निरु( करते हुए भारी जुर्माना लगाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने गुरूवार को जनपद में वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान स्कूली वाहनों

Read More »

गोलमाल: गंग नहर किनारे कूड़े में मिलीं लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर सरकारी अस्पतालों में मरीजों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा खरीदी गई हजारों सरकारी दवाइयां कूड़े के ढेर पर पड़ी मिलीं। यह मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मुजफ्फरनगर में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयों की कमी बताकर बाहर से दवाइयां खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जबकि दूसरी ओर लाखों रुपये कीमत की सरकारी दवाइयां गंग नहर पटरी के किनारे कूड़े में

Read More »

20 मई को दवा व्यापार बंद की तैयारी, सहारनपुर केमिस्ट एसोसिएशन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर। दवा कारोबार से जुड़े लंबित मुद्दों को लेकर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने आंदोलन का रुख तेज कर दिया है। संगठन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की पूर्व सूचना देते हुए सहारनपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में एसोसिएशन ने साफ कहा है कि केंद्र और राज्य स्तर पर कई बार मांगें उठाने के बावजूद दवा व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े गंभीर विषय अब तक अनसुलझे हैं। इसी कारण देशभर के दवा विक्रेताओं में नाराजगी बढ़ रही है। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स उत्तर प्रदेश (OCDUP) और राष्ट्रीय संस्था ऑल इंडिया

Read More »