क्रांतिसेना की पूर्व नेत्री के पति ने सूदखोरों के भय में कर ली आत्महत्या

17 साल पहले सूदखोरों से लिया था चार लाख का कर्ज, ब्याजखोरों ने बना दिए 80 लाख, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की मदद

मुजफ्फरनगर। जनपद में सूदखोरों की मनमानी और दबंगई ने एक व्यापारी की जान ले ली। महज चार लाख रुपये का कर्ज 17 साल में ब्याजखोरी की गुंडागर्दी के कारण 80 लाख कर दिया गया। इसे चुकाने के लिए सूदखोरों की धमकियों और दबाव से टूटे क्रांतिसेना संगठन की पूर्व नेत्री के पति रेडिमेड गारमेंट्स व्यापारी ने आखिरकार मोती झील में कूदकर मौत को गले लगा लिया। इस दर्दनाक घटना ने न केवल परिवार को सदमे में डाला है, बल्कि प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:  मंगलवार को अखंडआनंद आश्रम में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किया चोला अर्पण

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की साकेत कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय विनोद बाठला ने गुरुवार सुबह मोती झील में कूदकर आत्महत्या कर ली। पेशे से रेडिमेड गारमेंट्स व्यापारी विनोद की झांसी रानी चौक पर नंगली गारमेंट्स के नाम से दुकान थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लगभग साढ़े छह बजे वह घर से निकले और कुछ ही देर बाद झील में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुँची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि विनोद ने 17 साल पहले दुकान चलाने के लिए चार लाख रुपये का कर्ज लिया था। तब से वह ब्याज चुकाते आ रहे थे, मगर सूदखोरों की मनमानी ब्याज दरों ने कर्ज को 80 लाख तक पहुँचा दिया। बेटी नंदनी ने आरोप लगाया कि सूदखोर लगातार दुकान और घर पर आकर गाली-गलौज करते थे और उठाकर ले जाने की धमकी देते थे। इससे पिता गहरे तनाव में थे। परिवार का कहना है कि उन्होंने सूदखोरों की हरकतों के खिलाफ कई बार आवाज उठाई। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की गई और थाना सिविल लाइंस में भी गुहार लगाई गई, लेकिन कार्रवाई न होने से सूदखोरों के हौसले बुलंद होते गए। आरोप है कि धमकी और दबाव की वजह से ही विनोद ने मौत को गले लगाया।

इसे भी पढ़ें:  एसएसपी ने छह चौकी प्रभारियों को हटाया, 16 चौकी इंचार्ज बदले

विनोद अपने पीछे पत्नी कंचन, विवाहित बेटी नंदनी और बेटा पार्थ को छोड़ गए हैं। बेटे पार्थ के साथ वह दुकान संभाल रहे थे, मगर कारोबार मंदा होने से आर्थिक संकट गहराया। परिवार का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस ने कार्रवाई की होती तो यह नौबत नहीं आती। घटना के बाद इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। शाम को भोपा रोड स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्वजन का कहना है कि वे शुक्रवार को सूदखोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराएंगे। इस घटना ने एक बार फिर ब्याजखोरी के खिलाफ कड़े कानून और सख्त कार्रवाई की माँग को तेज कर दिया है।

इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्जवल आत्मदाह कांडः सीएम योगी के दरबार तक पहुंची परिवार की बात

Also Read This

तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: न्याय की मांग को उमड़ा जनसैलाब

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर में  शाम निकाला गया। खटीक समाज के सैकड़ों लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए न्याय की मांग उठाई और दोषियों को सख्त सजा देने की अपील की। कैंडल मार्च में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहर में शांतिपूर्ण रैली निकाली। इसे भी पढ़ें:  छात्र उज्जवल आत्मदाह कांडः सीएम योगी के दरबार तक पहुंची परिवार की बाततरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: महावीर चौक से शिव चौक तक रैली कैंडल मार्च की शुरुआत महावीर चौक से हुई। इसके बाद लोग प्रकाश चौक

Read More »

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन रजिस्ट्री: परिवार संग पहुंचे तहसील

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन खरीद चर्चा का विषय बन गई है। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यहां करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस भूमि की रजिस्ट्री बुढ़ाना तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में उनके नाम कराई गई। बताया गया है कि यह जमीन बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है और इसे अभिषेक जैन सहित सात लोगों से खरीदा गया है। इसे भी पढ़ें:  एसएसपी ने छह चौकी प्रभारियों को हटाया, 16 चौकी इंचार्ज बदले जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना तहसील पहुंचे। यहां

Read More »