ईद की रात अवैध पशु कटान का भंडाफोड़, तीन भाइयों सहित चार गिरफ्तार

आधी रात पुलिस छापे में हुआ खुलासा, नवरात्र में प्रतिबंध के बावजूद घर में हो रहा था कटान

शाहपुर के मौहल्ला कस्साबान में 80 किलो मांस, अवैध हथियार और पशु कटान के उपकरण बरामद

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नवरात्र के दौरान प्रतिबंध के बावजूद ईद की रात अवैध पशु कटान का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आधी रात छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि अन्य मौके से फरार हो गए। शाहपुर थाना क्षेत्र के कस्सावान मोहल्ले में पुलिस ने अवैध पशु कटान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस समय की गई जब नवरात्र के दौरान मांस बिक्री और पशु वध पर प्रतिबंध लागू है।

शाहपुर पुलिस के अनुसार, ईद उप फितर के दिन देर रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि साकिब नामक व्यक्ति के मकान में पशुओं का कटान किया जा रहा है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर के अंदर दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग दीवार फांदकर फरार हो गए, जबकि चार आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साकिब, असद और अनस पुत्रगण नफीस निवासी मौहल्ला कस्साबान शाहपुर और राशिद पुत्र इनाम निवासी मौहल्ला कस्साबान शाहपुर के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे अन्य साथियों के साथ मिलकर ईद के मौके पर पशु काटकर मांस बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मौके से करीब 80 किलोग्राम भैंस का मांस, कटान में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, रस्सी और लकड़ी का गुटका बरामद किया। इसके अलावा एक अवैध 315 बोर तमंचा, जिंदा कारतूस और दो नाजायज छुरियां भी बरामद हुईं।

इसे भी पढ़ें:  महाशिवरात्रिः आत्मजागृति का दिव्य संदेश देने वाला दिनः जयंती दीदी

पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाकर मांस के नमूने लिए गए और शेष मांस को नष्ट कराया गया। प्राथमिक जांच में बरामद मांस भैंस का प्रतीत हुआ है। पुलिस ने इस मामले में पांच भाइयों समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें गिरफ्तार किए गए साकिब, अनस, असद और राशिद के अलावा आसिफ व जैद पुत्रगण नफीस, आसिफ पुत्र शीनू और नौशाद पुत्र रफीक निवासीगण मौहल्ला कस्साबान शाहपुर शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ क्रिमिनल एक्ट-7,पशु क्रूरता अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इसे भी पढ़ें:  लावारिसों की वारिस शालू सैनी बनी गरीब परिवार का सहारा

इस मामले में एसआई राहुल  तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस पशु कटान की घटना से नवरात्र में क्षेत्र में आक्रोश का माहौल रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बनता है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राहुल कुमार व अभिषेक चौधरी के अलावा सिपाही पवन चौधरी, किताब सिंह, अश्वनी कुमार और जितेन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  कपिल देव बोले-किसी की हिम्मत नहीं, हमसे बदतमीजी कर बैठे

Also Read This

जमानत पर छूटे गैंगस्टर का आतंक, गवाही से इनकार पर किया हमला

पीडित की पत्नी-बेटे से मारपीट, गांव में घूमकर दे रहा जान से मारने की धमकी, शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा क्षेत्र में जमानत पर बाहर आए एक आरोपी पर गवाही से इनकार करने की रंजिश में परिवार पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पहले कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन मामला बढ़ने पर पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिखेड़ा क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर निवासी सुशील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही अभिषेक और उसके पिता राजीव से उसका पुराना विवाद चल रहा है। आरोप

Read More »

एमजी पब्लिक स्कूल में नन्हे विद्यार्थियों की ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित

नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट देकर किया सम्मानित, ओरिएंटेशन प्रोग्राम में अभिभावकों से हुआ संवाद मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को प्राइमरी विंग के नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित करने के साथ ही अभिभावकों के साथ इन बच्चों के नए शैक्षिक सत्र के सफर को लेकर संवाद स्थापित किया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को विद्यालय के प्राइमरी विंग में आयोजित गे्रजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। ग्रेजुएशन सेरेमनी ने बच्चों के लिए एक यादगार पल का निर्माण किया, जहां

Read More »