मोरना में चल रहा बच्चों का अवैध अस्पताल, ग्रामीणों में रोष

पीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे सीएमओ के समक्ष ग्रामीणों ने की शिकायत

मेडिकल स्टोर की आड़ में घर में ही अवैध अस्पताल चलाने का आरोप, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर। मोरना में एक निजी मकान में बच्चों के इलाज के नाम पर चल रहे अवैध अस्पताल ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। मोरना पीएचसी का औचक निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया से ग्रामीणों ने सीधे शिकायत की, जिसमें उन्होंने अस्पताल संचालक पर मेडिकल स्टोर की आड़ में गैरकानूनी तरीके से निजी मकान में ही बिना पंजीकरण के अस्पताल चलाकर इलाज कराने और बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने के गंभीर आरोप लगाए। ग्रामीणों ने सीएमओ ने मामले का तत्काल संज्ञान लेकर कार्यवाही करने की मांग की तो सीएमओ ने भरोसा दिया कि वो टीम भेजकर जांच करायेंगे।
जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में ग्रामीणों ने एक निजी मकान में संचालित अवैध बच्चों के अस्पताल की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया से की। सीएमओ औचक निरीक्षण पर मोरना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे, जहां ग्रामीणों ने मौके पर ही इस गंभीर प्रकरण की जानकारी दी। ग्रामीणों ने सीएमओ डॉ. तेवतिया से मुलाकात के दौरान बताया कि कस्बे के एक निजी मकान में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से बच्चों का अस्पताल संचालित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त संचालक मेडिकल स्टोर की आड़ में अस्पताल चला रहा है, जहां बिना अनुमति और बिना योग्य चिकित्सक के इलाज किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अवैध अस्पताल में बच्चों के इलाज के नाम पर गंभीर लापरवाही की जा रही है, जिससे कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।
ग्रामीणों ने बताया कि हाल ही में इस अवैध अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद क्षेत्र में चचार्ओं का बाजार गर्म हो गया। इसके बावजूद अभी तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। औचक निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने तत्काल मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण और आवश्यक मानकों के किसी भी प्रकार का अस्पताल या नर्सिंग होम चलाना गैरकानूनी है। यदि जांच में आरोप सही पाए गए, तो संबंधित संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध अस्पताल को तत्काल सील करने और जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  वहलना चौक पर दर्दनाक सड़क हादसा, हरियाणा के युवक की मौत

Also Read This

कानपुर: 11 साल की जुड़वा बेटियों की हत्या के बाद पिता ने खुद दी सूचना

कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक परिवार के भीतर हुई वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुलिस के मुताबिक, किदवई नगर के K-ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-2 के एक फ्लैट में 11 साल की जुड़वा बच्चियां मृत मिलीं। मामले में बच्चियों के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना उस वक्त सामने आई जब सुबह करीब 4:30 बजे यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि उस समय फ्लैट के दूसरे कमरे में पत्नी और बेटा सो रहे थे। पुलिस ने उन्हें जगाया, तब परिवार को पूरी घटना

Read More »

खतौली नहर पुल पर युवक मिला मृत, हाथ के टैटू से हुई पहचान

खतौली। अलकनंदा नहर पुल पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक नहर में मिला। पुल पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 और खतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकाला गया। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खतौली ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसे भी पढ़ें:  शाहपुर में पुलिस मुठभेड़ः वांछित बदमाश काला पुलिस की गोली से घायलहाथ पर बने ‘टिंकल बेबी’ टैटू से हुई पहचान पुलिस के

Read More »
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारतीय झंडे वाले जहाज पर फायरिंग के बाद बढ़ा तनाव

होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग, ईरान से भारत की कड़ी आपत्ति

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच शनिवार, 18 अप्रैल 2026 को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हालात अचानक बिगड़ गए। ओमान के उत्तर-पूर्व में एक टैंकर पर ईरान से जुड़ी गनबोट्स की फायरिंग की खबर सामने आई है। इसके बाद भारतीय झंडे वाले जहाजों की सुरक्षा को लेकर नई दिल्ली की चिंता बढ़ गई है। (होर्मुज में भारतीय जहाज पर फायरिंग ) ब्रिटेन की समुद्री निगरानी एजेंसी ने कहा कि ओमान से लगभग 20 नॉटिकल मील उत्तर-पूर्व में एक टैंकर के कप्तान ने रिपोर्ट दी कि दो गनबोट्स ने बिना किसी रेडियो चेतावनी के फायरिंग की। एजेंसी के मुताबिक जहाज और चालक दल सुरक्षित बताए गए, लेकिन घटना

Read More »

खतौली: जिम संचालक पर जानलेवा हमला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 

खतौली नगर में उस समय सनसनी फैल गई जब यूनिवर्सल फिटनेस जिम के संचालक विशाल चौधरी पर उनके ही घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विशाल चौधरी अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनके घर के सामने रहने वाले कुछ लोगों ने अचानक घर में घुसकर उन पर हमला बोल दिया। हमले में विशाल चौधरी को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी दहशत में आ गए। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति

Read More »

मुजफ्फरनगर: भाजपा नेताओं पर आफत, कस रहा कानूनी शिकंजा

मुजफ्फरनगर। अपै्रल माह की बात करें तो भाजपा नेता होने का दावा करने वाले लोगों पर योगीराज में कानूनी शिकंजा भी खूब कस रहा है। कानून के शिकंजे में भाजपा नेताओं का यह तीसरा केस है। अभी हाल ही में जब 13 अपै्रल को सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में दौरा प्रस्तावित हुआ तो अहिल्याबाई होल्कर स्मारक का लोकार्पण कार्यक्रम भी तय हुआ, इसके लिए नगरपालिका की ओर से कच्ची सड़क का निर्माण कार्य रातों रात कराया जा रहा था। यहां पहुंचे तथाकथित भाजपा नेता अभिषेक शर्मा ने भी शराब के नशे में रात को खूब हंगामा करते हुए सड़क निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई और पुलिस कर्मियों के साथ

Read More »