अरुणाचल पर पोस्ट भारी पड़ी, चीन में भारतीय व्लॉगर 15 घंटे हिरासत में

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा विवाद के बीच एक भारतीय ट्रैवल व्लॉगर को चीन में करीब 15 घंटे तक हिरासत में रखे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हिरासत की वजह अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताने वाली उसकी पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट थी।

हिरासत में लिया गया भारतीय अनंत मित्तल है, जो सोशल मीडिया पर ‘On Road Indian’ नाम से मशहूर ट्रैवल व्लॉगर हैं। अनंत हाल ही में चीन की यात्रा पर थे। अधिकारियों ने उनके पुराने सोशल मीडिया पोस्ट्स की जांच की और नवंबर 2025 में की गई एक टिप्पणी को आधार बनाकर उन्हें रोक लिया।

इसे भी पढ़ें:  दुष्कर्म के दोषी विधायक कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर रोक

अनंत मित्तल ने इंस्टाग्राम रील और यूट्यूब वीडियो में बताया कि उन्हें लगभग 15 घंटे तक पूछताछ के लिए रोका गया, इस दौरान खाने-पीने की भी काफी दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि यह अनुभव बेहद डरावना था। हालांकि, बाद में उन्हें बिना किसी आरोप के रिहा कर दिया गया।

यह घटना एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश को लेकर भारत-चीन विवाद को सुर्खियों में ले आई है।

इसे भी पढ़ें:  गुरुग्राम दुष्कर्म हत्या: तीन साल की बच्ची की मौत

Also Read This

बलदेव मथुरा में टीबी जागरूकता अभियान, मुफ्त जांच पर जोर

मथुरा। बलदेव मथुरा में 24-02-2026 को टीबी जागरूकता अभियान बलदेव चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव में आयोजित इस अभियान में मेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को क्षय रोग के प्रति सचेत किया। अभियान का उद्देश्य समय रहते जांच और उपचार को बढ़ावा देना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव के अधीक्षक एवं जिला क्षय रोग अधिकारी मथुरा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बरोली स्थित डी एस पेरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसे भी पढ़ें:  महिलाओं की मानसिक सेहत पर बड़ा असर: WHO की रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़ेनुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने

Read More »