ईरान मिसाइल शहर का खुलासा, आत्मघाती ड्रोन से बड़ी तैयारी

ईरान मिसाइल शहर को लेकर दुनिया के सामने एक नया खुलासा हुआ है। ईरान की सेना ने अपने आत्मघाती ड्रोन और जहाज रोधी हथियारों के बड़े बेड़े की झलक दिखाते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें भूमिगत परिसर में बड़ी संख्या में नौसैनिक ड्रोन और मिसाइलें दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि इन हथियारों के दम पर होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित करने की योजना बनाई जा रही है। ईरान के सरकारी टीवी ने गुरुवार को यह फुटेज प्रसारित किया।

अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो एक भूमिगत सैन्य परिसर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसे ईरान ने मिसाइल शहर बताया है। जारी वीडियो में भूमिगत सुरंगों के भीतर बड़ी संख्या में नौसेना के ड्रोन दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें यूएसवी कहा जाता है। इनके साथ जहाज रोधी मिसाइलें भी मौजूद हैं और कुछ फुटेज में हथियारों को दागते हुए भी दिखाया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो किस समय रिकॉर्ड किया गया था। फिर भी इन दृश्यों ने क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

इसे भी पढ़ें:  UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक, 2012 नियम बहाल

इन नौसैनिक ड्रोन की खासियत यह है कि ये पानी की सतह पर या पानी के नीचे चल सकते हैं। इनमें भारी मात्रा में विस्फोटक भरा होता है और तेल टैंकर से टकराते ही विस्फोट हो जाता है। बताया जाता है कि इसी तरह के ड्रोन पहले भी फारस की खाड़ी में तेल टैंकरों पर हमलों में इस्तेमाल किए जा चुके हैं, जिससे होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाला अहम समुद्री मार्ग आंशिक रूप से बाधित हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार 1 मार्च को ओमान के तट के पास एक कच्चे तेल के टैंकर पर भी ऐसे ही ड्रोन से हमला किया गया था। इस हमले में टैंकर में जोरदार विस्फोट हुआ और आग लग गई। घटना में चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई, जबकि जहाज को भी नुकसान पहुंचा। ईरान के कामीकेज ड्रोन, जिन्हें आत्मघाती ड्रोन या शाहेद ड्रोन भी कहा जाता है, बेहद खतरनाक माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें:  रांची एयर एंबुलेंस क्रैश, जंगल में गिरा विमान

इन ड्रोन की प्रमुख क्षमताएं इस प्रकार बताई जाती हैं  लगभग 2000 किलोमीटर तक उड़ान भरने की क्षमता, 40 से 50 किलोग्राम तक विस्फोटक ले जाने की क्षमता, 180 से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार कम लागत में तैयार होने की क्षमता विशेषज्ञों के अनुसार, इन ड्रोन की मदद से होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले तेल टैंकरों को आसानी से निशाना बनाया जा सकता है, जिससे पूरी दुनिया में तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें:  इंडिगो संकट: तीसरे दिन 170 से ज्यादा उड़ानें रद्द, क्रू शॉर्टेज से हजारों यात्री प्रभावित

Also Read This

‘बाजा बजा देंगे अफवाह फैलाने वालों का’: केशव प्रसाद मौर्य 

प्रयागराज- पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए केशव प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को संगम नगरी आगमन पर विपक्ष के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया। पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत के बीच पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर देश में फैल रही खबरों पर डिप्टी सीएम

Read More »

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी पर छापा, 12 सिलेंडर बरामद

मुजफ्फरनगर गैस कालाबाजारी के खिलाफ जिला पूर्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की। शामली रोड स्थित कुंदनपुरा मोहल्ले की एक दुकान से 12 खाली गैस सिलेंडर, 2 छोटे सिलेंडर और गैस चूल्हे बरामद किए गए, जबकि दुकानदार राजकिशोर गर्ग को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम सटीक सूचना मिलने पर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार, दुकान के अंदर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा था और आशंका है कि भरे हुए सिलेंडर पहले ही ऊंचे दाम पर बेच दिए गए थे। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव और शामली स्टैंड चौकी

Read More »

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  शर्मनाक…सगे भाई कर रहे थे यौन शोषण, मंगेतर को पता चला तो उठाया ऐसा कदमजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के

Read More »