पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने भारत-पाक जंग रोकने के ट्रम्प के दावे को किया खारिज

इस्लामाबाद/दोहा। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री इशाक डार ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा किए गए उस दावे को नकार दिया, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोकने में भूमिका निभाई थी।

कतर में मंगलवार को अल-जज़ीरा से बातचीत के दौरान इशाक डार ने पहली बार स्पष्ट किया कि भारत ने कभी भी किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को स्वीकार नहीं किया है। उनसे जब यह सवाल पूछा गया कि क्या पाकिस्तान तीसरे पक्ष की भागीदारी के लिए तैयार था, तो उन्होंने कहा—“हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं, लेकिन भारत का रुख साफ रहा है कि यह केवल द्विपक्षीय मुद्दा है।”

इसे भी पढ़ें:  संपत्ति विवाद में बाप-बेटे को मारी गोली, लड़के की हुई मौत, पिता की हालत नाजुक

इशाक डार ने आगे कहा कि पाकिस्तान संवाद के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने कहा, “हम एक शांतिप्रिय राष्ट्र हैं और मानते हैं कि समस्याओं का समाधान बातचीत से ही निकल सकता है। हालांकि, इसके लिए दोनों पक्षों की सहमति और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *