कानपुर कचहरी में हंगामा: गिरफ्तारी के दौरान वकील ने दरोगा को थप्पड़ मारा, लॉ स्टूडेंट पर हमले का आरोपी भेजा गया जेल

कानपुर में एक लॉ स्टूडेंट पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी वकील को गिरफ्तार करने में पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी। आरोपी की पहचान बहिष्कृत अधिवक्ता प्रिंस राज श्रीवास्तव के रूप में हुई है। बुधवार को कचहरी परिसर से उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम के साथ आरोपी ने जमकर हाथापाई की। गिरफ्तारी के दौरान वकील ने पुलिस वैन में बैठाने का विरोध किया और इस बीच एक दरोगा को थप्पड़ भी मार दिया। उसने पुलिसकर्मियों पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें दौड़ा लिया। मौके पर मौजूद अन्य वकीलों ने भी विरोध किया, जिससे कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

काफी कोशिशों के बाद पुलिस ने किसी तरह आरोपी को काबू में किया और सुरक्षा घेरे में वैन में बैठाकर वहां से निकल गई। पुलिस के बाहर निकलते समय भारी धक्का-मुक्की और नारेबाजी भी हुई। पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं दे रही है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। उधर, चाकू (चापड़) से घायल लॉ स्टूडेंट की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है और वह ICU में भर्ती है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-किसान से दस हजार की रिश्वत लेते लेखपाल रंगे हाथ गिरफ्तार

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  प्रयागराज में BJP नेता रणधीर यादव

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »