खालापार पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक लाख रुपये बरामद

अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और शहादत के घर उनका आना-जाना था। चोरी की नीयत से उन्होंने दुकान में घुसकर गल्ले में रखे एक लाख रुपये चुरा लिए

मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की गई एक लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है।
खालापार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान ने बताया कि यह कार्रवाई मेरठ जोन और सहारनपुर परिक्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के पर्यवेक्षण तथा पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और थाना प्रभारी खालापार के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि 25 दिसम्बर को शहादत हुसैन, निवासी कुंगर पट्टी सुजडू, थाना खालापार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 24/25 दिसंबर की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर में स्थित परचून की दुकान से नगदी चोरी कर ली। तहरीर के आधार पर थाना खालापार में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस टीम गठित की गई। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर शामली बाईपास रोड स्थित वहलना पुल के नीचे से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से चोरी की गई एक लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शाहनूर पुत्र सलीम और अकरम पुत्र गुलफाम निवासीगण कुंगर पट्टी सुजडू शामिल है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और शहादत के घर उनका आना-जाना था। चोरी की नीयत से उन्होंने 24/25 दिसंबर की रात छत के रास्ते दुकान में घुसकर गल्ले में रखे एक लाख रुपये चुरा लिए और आपस में बांट लिए। आगे चोरी की फिराक में रहते हुए पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विकास सिंघल, हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और अरविंद कुमार तथा कांस्टेबल विमल चौधरी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-काऊ सेंचुरी में गौ वंश की उत्तम नस्ल पाने को 20 गायों में भ्रूण प्रत्यारोपण

Also Read This

अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई

मुंबई में अनिल अंबानी का अबोड घर जब्त कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने आरकॉम से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी के अनुसार, यह अटैचमेंट पीएमएलए के तहत अस्थायी रूप से किया गया। मुंबई स्थित ‘अबोड’ नामक यह मल्टी-स्टोरी लग्जरी आवास अनिल अंबानी का प्रमुख निवास माना जाता है। इसकी अनुमानित कीमत 3,716.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अनिल अंबानी का अबोड घर क्यों जब्त किया गया? ईडी का दावा है कि यह संपत्ति आरकॉम द्वारा बैंकों से लिए गए बड़े कर्ज से जुड़े कथित अनियमितताओं से संबंधित है। इसे भी पढ़ें:  गंगनहर मार्ग पर ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर,

Read More »

देवबंद फ्लैग मार्च में पुलिस रही पूरी तरह सतर्क

देवबंद फ्लैग मार्च के माध्यम से रमजान, होली व अन्य त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमर पाल शर्मा ने पैरा मिलिट्री फोर्स और स्थानीय पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-काऊ सेंचुरी में गौ वंश की उत्तम नस्ल पाने को 20 गायों में भ्रूण प्रत्यारोपणफ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट

Read More »

देवबंद: दारुल उलूम क्षेत्र में सफाईकर्मी से मारपीट का आरोप

देवबंद। देवबंद (सहारनपुर) में बुधवार को देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट का मामला सामने आया। घटना दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र की है, जहां सफाई कार्य के दौरान विवाद हो गया। पीड़ित पक्ष ने खानकाह पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सफाई नायक सदाकत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह सफाई कर्मचारी सचिन दारुल उलूम वक्फ क्षेत्र में सफाई कर रहा था। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-एसआईआर में लापरवाही, मताधिकार से कर देगी वंचितः मीनाक्षी स्वरूपइसी दौरान एक युवक ने सफाई सही ढंग से न करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। देवबंद में सफाई कर्मचारी से मारपीट कैसे हुई? तहरीर के अनुसार, जब सचिन

Read More »

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा, तोड़फोड़ और नारेबाजी

कानपुर : पीएसआईटी कॉलेज हंगामा ने बुधवार को सचेंडी क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा कर दी। दबौली निवासी 21 वर्षीय छात्र प्रखर सिंह की जेसीबी से टकराकर मौत के बाद गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित छात्रों ने क्लासरूम में तोड़फोड़ की और कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। जेसीबी से टकराकर प्रखर सिंह की मौत घटना सचेंडी स्थित पीएसआईटी कॉलेज से जुड़ी है। बताया गया कि दबौली के रहने वाले प्रखर सिंह (21 वर्ष) की जेसीबी से टकराने के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया। उनका आरोप था कि कॉलेज प्रशासन ने मामले में संवेदनशीलता

Read More »

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला, आरोपी फरार

सरधना दौलतपुर छेड़छाड़ मामला में एक दबंग युवक द्वारा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जब महिला के पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने ईंट से हमला कर दिया और हत्या की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ का आरोप घटना दौलतपुर गांव की है। पीड़िता के पति के अनुसार, दो दिन पूर्व वह घर से बाहर गया हुआ था और घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। शाम करीब सात बजे गांव का ही एक दबंग युवक

Read More »

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज में फंसा 7 साल का बच्चा

18 लाख लाइक रस्सी कूद चैलेंज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। चीन में एक पिता ने अपने 7 साल के बेटे निकनेट टैंगडो को वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स के बदले उतनी बार रस्सी कूदने का चैलेंज दे दिया। लेकिन जब वीडियो पर 18 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए, तो मामला उल्टा पड़ गया और बच्चा घबरा गया। इसे भी पढ़ें:  मददगार बनेंगे फोन नम्बरः एसआईआर में हो रही परेशानी, तो डायल करें 1950लाइक के बदले रस्सी कूदने का अनोखा चैलेंज निकनेट टैंगडो की उम्र सिर्फ 7 साल है। उसका वजन 45 किलो और लंबाई 4.3 फीट बताई गई है। चीन के मापदंडों के

Read More »